Haryana: सहकारिता मंत्री ने गांव कनूका में किया 75 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का रोहण

On: August 12, 2023 6:23 PM
Follow Us:

हरियाणा: सहकारिता एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डा. बनवारी लाल ने शनिवार को गांव कनूका में 75 फीट ऊंचे तिरंगे के ध्वजारोहण किया। डा. बनवारी लाल ने कहा कि तिरंगे का भगवा रंग त्याग, बलिदान और शौर्य का प्रतीक है, हरा रंग समृद्धि का प्रतीक है,सफेद रंग शांति और एकता का प्रतीक है, बीच में धर्म चक्र की 24 कंडिकाएं भारत के एक होने का प्रतिक है।Rewari: धारूहेड़ा पुलिस थाने में मुलाजिम पर हाथापाई , जाने फिर क्या हुआ ?

PHED Tiranga 3
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री ने भाजपा सरकार में हुए राष्ट्रहित के कार्यों के विषय में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक नेता के रूप में छवि की बदौलत विश्व मे भारत का मान सम्मान बढ़ा है उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की कुशल व दृढ़ विदेश नीति ने वैश्विक स्तर पर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज का मान बढ़ाया है।

PHED Tiranga 2

वर्तमान समय मे तिरंगे के वैश्विक महत्व का उदाहरण देते हुए डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध के समय तिरंगे की वजह से न केवल भारतीय मूल के बल्कि पाकिस्तान , बांग्लादेश व श्रीलंका समेत दक्षिण एशिया के कई देशों के विद्यार्थी युद्धग्रस्त यूक्रेन से सुरक्षित बाहर आ सके। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान के तहत हर आमजन से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया।रींगस-सादुलपुर रेल मार्ग पर 100 करोड की लागत से बनेगा ओवरब्रिज: राव इंद्रजीत सिंह

PHED Tiranga 1

ये रह मौजूद: भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम चौहान, मंडल अध्यक्ष अमरजीत सिंह, महामंत्री ईश्वर चनेजा, उपप्रधान अर्जुन चौकन, कार्यक्रम आयोजक व कनूका सरपंच जयवीर योगी, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष पिंकी यादव, विभिन्न गाँवों से आये पंच- सरपंच, पंचायत समिति सदस्य व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now