मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari: दिल्ली-जयपुर हाइवे पर हुआ हादसा: धारूहेड़ा व बावल में दो लोगो की मौत

On: July 3, 2023 10:37 AM
Follow Us:

रेवाड़ी:  दिल्ली-जयपुर हाइवे पर अलग-अलग दो स्थानो पर हुए सड़क हादसों में 2 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिए है।Rewari: धारूहेड़ा से दुकानदार की बाइक चोरी

पुलिस के अनुसार गुरुग्राम जिले के गांव लोकरी निवासी नरसिंह (41) अपने मामा के घर आया हुआ था। वह अपनी बाइक से वापस लोकरी गांव जा रहा था । दिल्ली-जयपुर हाइवे पर गांव काठूवास के पास उसकी बाइक को एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें   School Summer Holidays : UP में गर्मियों की छुट्टियाँ घोषित! इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

टक्कर लगते ही नरसिंह सड़क पर जा गिरा । उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि नरसिंह पेशे से गाड़ी चालक था। कसौला थाना पुलिस ने आरोपी पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वाहन की टक्कर से स्कूटी पलटी, एक की मौत
धारूहेड़ा: दिल्ली जयपुर हाईवे पर कापडीवास के निकट एक वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक युवक की मोत हो गई, वही पीछे बैठा युवक घायल हो गया।

यह भी पढ़ें  RSS ने मनाया शस्त्र पूजन के साथ विजयादशमी पर्व , किया पथ संचलन

थाना सेक्टर छह पुलिस को दी शिकायत में मुंडावर के गांव पेहल के रहने वाले योगेश ने बताया कि उसका भाई संजय व उसके मामा का लडका अनिल स्कूटी से बावल गए थे।
Rewari: हलवाई एवं क्राकरी यूनियन की कार्यकारी गठित, कावड शिविर लगाने की सौंपी जिम्मेदारी
अनिल स्कूटी चल रहा था तथा उसने हेलमेट लगाया हुआ था। वापस आते समय कापडीवास के निकट उसकी स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। दोनों घायलो को रेवाड़ी भर्ती करवाया गया।

यह भी पढ़ें  GRAPS 4 की उड रही धज्जियां, Rewari में AQI हुआ खतरनाक, सरेआम जलाया जा रहा कचरा

जहां पर चिकित्सकों ने संजय को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनो को सौंप दिया है। पुलिस ने घायल अनिल के बयान पर वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now