मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

रेवाड़ी के गांवोंं की 14 कालोनी हुई नियमित, यहां पढ़े कालोनियों के नाम

On: August 18, 2023 5:10 PM
Follow Us:

रेवाड़ी: नगर परिषद व नगर पालिका क्षेत्र से बाहर बसी जिले की 14 कॉलोनियों को प्रदेश सरकार ने नियमित करने की स्वीकृति दे दी है। हालांकि जिला नगर योजनाकार की ओर से 23 कॉलोनियों के प्रस्ताव भेजे गए थे। फिलहाल 14 में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।Dharuhera: सेक्टर चार RWA की बैठक 20 को

डीटीपी के माध्यम से इनके सर्वे कराए गए थे तथा आवेदन मांगे गए थे। आरडब्ल्यूए का गठन कर जिले में 70 से अधिक कॉलोनियों के आवेदन डीटीपी के पास लोगों ने जमा कराए। इनमें क्राइटेरिया पूरा करने वाली 23 कॉलोनियों की लिस्ट भेजी गई थी। इनमें से 9 शेष हैं, जबकि 14 नियमित होने की घोषणा कर दी गई हैं।ऐसे मानसून से राम बचाए, दो माह में हिमाचल को 7800 करोड रुपये का नुकसान, 331 लोगों ने गंवाई जान

यह भी पढ़ें  Grap 4: ग्रेप का चौथा चरण लागू, स्मॉग की चादर में लिपटा शहर

NPA DHR 1

ये कालोनियां हुई नियमित

: नंदरामपुर बास की 13082 न्यू कॉलोनी, रसगण की संतोष कॉलोनी, शहादत नगर की संजीवनी कॉलोनी, शाहबाज पुर खालसा की शिव शक्ति विहार कॉलोनी, मांढैया कला की ग्रीन पार्क कॉलोनी, ढलियावास की गवर्नमेंट एम्पलाई कॉलोनी, देवलावास की श्री कृष्णा कॉलोनी, पदैयावास की पदैयावास कॉलोनी 1 पदैयावास की शहीद भगत सिंह कॉलोनी पार्ट 3, चांदपुर की जय माता विहार कॉलोनी, धामलाका की मंगल विहार कॉलोनी, देवलावास की द पश्चिम विहार कॉलोनी, , पदैयावास की परम कॉलोनी पदैयावास तथा गज्जू वास की यूनिक विहार 2 कॉलोनी को नियमित किया गया है।हार्ट अटैक आने पर आप भी बचा सकते हैं किसी की जान, सीपीआर ट्रेनिंग लेने का सुनहरा मोका

यह भी पढ़ें  Mausam Update: उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी , देखें कब होगी बारिश ?

 

रेवाड़ी, बावल व धारूहेडा की होगी अगल चरण में
रेवाड़ी नगरपरिषद, बावल व धारूहेड़ा नगरपालिका की ओर से डीटीपी के माध्यम से कालोनियो की सर्वे करके भेजी हुई है। सर्वे में हुई देरी के चलते ये पहले चरण में नियमित नही हो सकी। दूसरे चरण में तीनो की ओर से भेजी गई कालोनियां नियमित होगी।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now