मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Suzuki E-Access Electric Scooter Launch: 95 किमी रेंज, 7 साल वारंटी के साथ भारत में एंट्री

On: January 11, 2026 3:16 PM
Follow Us:
Suzuki E-Access Electric Scooter Launch

Suzuki E-Access Electric Scooter Launch: अगर आप नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो सुजुकी मोटरसाइकिल की यह पेशकश आपके लिए अहम हो सकती है। सुजुकी ने भारत में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Suzuki E-Access लॉन्च कर दिया है और इसकी बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। सुजकी इस मॉडल के आते ही दूसरी कंपनियों की नींद उड गई है। अब देखना यह होगा कि यह मॉडल इंडिया कितनी पकड कर पाता है।Suzuki E-Access Electric Scooter Launch

Suzuki E-Access Electric Scooter Launch: कंपनी ने इस स्कूटर को भरोसेमंद इंजीनियरिंग, टिकाऊपन और आसान ओनरशिप पर फोकस किया गया है। डिजाइन के मामले में यह स्कूटर काफी हद तक अपने पेट्रोल वर्जन जैसा है, जिससे एक्सेस यूजर्स को परिचित लुक का फायदा मिलेगा।

यह भी पढ़ें  Haryana News: हरियाणा के युवाओं को गांव में मिलेगा रोजगार! मुख्यमंत्री ने कर दिया यह बड़ा ऐलान

ड्यूल टोन कलर ऑप्शन : Suzuki E-Access में ड्यूल टोन कलर ऑप्शन दिए गए हैं, जिनमें मैटेलिक मैट स्टेलर ब्लू और मैटेलिक मैट फाइब्रोइन ग्रे शामिल हैं। कंपनी ने इसमें लिथियम आयरन फॉस्फेट बैटरी का इस्तेमाल किया है, जो पारंपरिक निकेल मैंगनीज कोबाल्ट बैटरी की तुलना में करीब चार गुना ज्यादा बैटरी लाइफ देने में सक्षम बताई जा रही है। कंपनी के दावे के अनुसार, यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 95 किलोमीटर तक की रेंज देता है। स्कूटर का कुल वजन करीब 122 किलोग्राम है, जिससे इसे शहर की ट्रैफिक में चलाना आसान माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें  Haryana Family ID: हरियाणा में 1.80 लाख से कम आय वालों की बल्ले-बल्ले, इस योजना में मिलेगा बड़ा फायदा

• बैटरी टाइप: लिथियम आयरन फॉस्फेट
• रेंज: लगभग 95 किमी प्रति चार्ज
• वजन: करीब 122 किलोग्राम
• कलर ऑप्शन: ड्यूल टोन

परफॉर्मेंस की बात करें तो Suzuki E-Access में 4.1 किलोवॉट की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो 15 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करती है। फीचर्स के तौर पर इसमें एलईडी लाइटिंग, टू टोन एलॉय व्हील्स और मेंटेनेंस फ्री बेल्ट ड्राइव दी गई है। सेफ्टी को लेकर कंपनी ने बताया है कि इस स्कूटर को पानी में डूबने, ज्यादा और कम तापमान, झटकों, वाइब्रेशन और बैटरी सेफ्टी जैसे कड़े परीक्षणों से गुजारा गया है।

यह भी पढ़ें  PM Kisan Yojana: इन किसानो की नहीं मिलेगी 17वीं किश्त, जानिए क्यों ?

Suzuki E-Access की खासियत

• मोटर पावर: 4.1 kW
• टॉर्क: 15 Nm
• सेफ्टी टेस्ट: वाटर, टेम्परेचर, वाइब्रेशन

Suzuki E-Access की शुरुआती कीमत करीब 1 लाख 88 हजार रुपये बताई गई है। कंपनी इस स्कूटर के साथ लंबी वारंटी भी दे रही है। इसमें 7 साल या 80 हजार किलोमीटर तक की एक्सटेंडेड वारंटी बिना अतिरिक्त लागत के शामिल है। इसके अलावा 3 साल बाद 60 प्रतिशत तक का बाय-बैक एश्योरेंस भी दिया जा रहा है। बता दें कि Suzuki E-Access उन ग्राहकों के लिए एक मजबूत विकल्प बनकर सामने आया है, जो भरोसेमंद ब्रांड के साथ इलेक्ट्रिक मोबिलिटी अपनाना चाहते हैं।Suzuki E-Access Electric Scooter Launch

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now