Komaki ने पेश की नई मेटल-बॉडी इलेक्ट्रिक क्रूज़र बाइक, एक चार्ज में चलेगी 220 किमी

On: November 15, 2025 7:59 PM
Follow Us:
कोमाकी ने पेश की नई मेटल-बॉडी इलेक्ट्रिक क्रूज़र बाइक, एक चार्ज में चलेगी 220 किमी

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में एक नया विकल्प जुड़ गया है। प्रमुख ईवी ब्रांड कोमाकी इलेक्ट्रिक ने अपनी नई क्रूज़र बाइक MX16 Pro को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक राइडर्स को कमांड और कम्फर्ट का नया अनुभव देगी। 1,69,999 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध यह बाइक डिजाइन, परफॉर्मेंस और फीचर्स के मामले में अपने सेगमेंट में मजबूत पैकेज पेश करती है Komaki

मेटल बॉडी, मजबूत ड्यूरेबिलिटी और बेहतर इम्पैक्ट रेसिस्टेंस के साथ यह क्रूज़र उन राइडर्स के लिए खास बनाई गई है जो स्टाइल और स्टेबिलिटी को प्राथमिकता देते हैं। कोमाकी MX16 Pro में 5 किलोवाट बीएलडीसी हब मोटर और 4.5 kWh बैटरी लगी है, जो एक बार चार्ज करने पर 160 से 220 किलोमीटर तक की रेंज देती है। कंपनी के अनुसार बाइक सामान्य उपयोग में करीब 200 किलोमीटर चल जाती है, जिसकी लागत केवल 15-20 रुपये आती है।

 

आकर्षक लुक: बता दें कि इसके मुकाबले पेट्रोल बाइक से इतनी दूरी तय करने में लगभग 700 रुपये खर्च होते हैं। बाइक की टॉप स्पीड 80 किमी प्रति घंटा है और हाई-टॉर्क मोटर इसे लंबी दूरी पर भी स्थिर व स्मूद परफॉर्मेंस देती है। बाइक में ट्रिपल डिस्क ब्रेक सिस्टम, एडजस्टेबल सस्पेंशन, चौड़ी सीट और कम वाइब्रेशन वाला डिजाइन शामिल किया गया है, जिससे लंबी राइड भी आरामदायक रहती है। इसके अलावा इसमें फुल-कलर TFT डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, क्रूज़ कंट्रोल, रिवर्स असिस्ट, रीजेनेरेटिव ब्रेकिंग, ऑटो रिपेयर स्विच और पार्क असिस्ट जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। डुअल टोन और जेट ब्लैक रंग विकल्पों के साथ यह क्रूज़र सड़क पर आकर्षक लुक देती है। Komaki

ऑनलाइन भी उपलब्ध: बता दें कि कोमाकी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की को-फाउंडर गुंजन मल्होत्रा ने कहा कि MX16 Pro ईवी सेगमेंट में गेम चेंजर साबित होगी। इसे पावर, तकनीक और कंफर्ट को एक साथ जोड़कर राइडर्स को बेहतर और रोमांचक सफर देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। यह बाइक कंपनी की सभी अधिकृत डीलरशिप्स पर उपलब्ध है और इसे ऑनलाइन भी खरीदा जा सकता है।

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now