Hero MotoCorp : भारत की सबसे बड़ी दोपहिया निर्माता कंपनी Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने अपने ग्राहको को मानूसन का बडा तोहफा दिया हैं। जो कि शहर के रोजाना सफर करते है उनके लिए एक किफायती विकल्प बन सकता है। Hero MotoCorp
बता दे कि Hero MotoCorp सब-ब्रांड Vida (विडा) के तहत नया और अब तक का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 (विडा VX2) लॉन्च किया है। कंपनी की मंशा इस स्कूटर के जरिए तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करने की है।
Hero MotoCorp लुक और डिजाइन Hero MotoCorp
डिजाइन के मामले में Vida VX2 बेहद आकर्षक है। यह दिखने में ज्यादा स्टाइलिश तो नहीं है, लेकिन इसकी डिजाइन रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर बनाया गया है। फ्रंट में डुअल LED हेडलाइट सेटअप है।

बता दे इसमें हैंडलबार में LED इंडिकेटर्स दिए गए हैं और पीछे की तरफ LED टेललाइट है। स्कूटर में एक TFT डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है जो स्पीड, बैटरी चार्ज जैसे जरूरी आंकड़े दिखाता है।Hero MotoCorp
जानिए क्या रहेगी इसकी कीमत : बता दे कि Vida VX2 की शुरुआती कीमत करीब एक लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। लेकिन अगर ग्राहक BaaS यानी ‘बैटरी एज ए सर्विस’ स्कीम को चुनते हैं, तो कीमत घटकर करीब 60 हजार रुपये (VX2 Go वेरिएंट)ही है।
बता देंकि VX2 Plus वेरिएंट की कीमत इस स्कीम के तहत करीब 65 हजार रुपये है। BaaS स्कीम में ग्राहक को बैटरी खरीदने की जरूरत नहीं होती, बल्कि वह उसे किराए पर लेते हैं। इसके तहत चलने का खर्च 96 पैसे प्रति किलोमीटर पड़ता है। जो कि शहर के रोजाना के सफर के हिसाब से एक किफायती विकल्प बन सकता है।Hero MotoCorp
कलर ऑप्शन VX2 Plus
VX2 कुल सात रंगों में आता है। जिसमें नेक्सस ब्लू, मेटैलिक ग्रे, मैट व्हाइट, ऑटम ऑरेंज, मैट लाइम, पर्ल ब्लैक और पर्ल रेड जैसे रंग शामिल हैं।
















