Haryana Weather: सावधान! इन जिलों में कोहरा -बारिश का अलर्ट, जानिए आपके शहर का मौसम

On: December 23, 2024 1:41 PM
Follow Us:

Haryana Weather: हरियाणा में सोमवार को तापमान में फिर से गिरावट दर्ज की गई। सुबह के समय कोहरा और धुंध छाई रही, जिससे ठंड और बढ़ गई। इतना ही हरियाणा के कई शहरों सुबह सुबह बूंदा बूंदी हुई। जिससे ठंड ओर बढ गई है।

मौसम विज्ञानियों ने 23 दिसंबर को राज्य के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में बारिश की संभावना जताई थी वही सोमवार को कई जगह हल्की बारिश हुआ। मौसम विभाग का कहना है कि 26 दिसंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है।

इस शहर में प्रदूषण हुआ जान लेवा: हरियाणा व दिल्ली में तापमान में गिरावट और प्रदूषण का स्तर बढ गया है। बता दे कि ​हरियणा के रोहतक शहर की हवा पूरे राज्य में सबसे ज्यादा प्रदूषित पाई गई है। यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 429 तक पहुंच गया है, जो गंभीर श्रेणी में आता है।Haryana Weather

COLD ALERT
इस शहरों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने हरियाणा के 16 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, भिवानी और चरखी दादरी शामिल हैं।

 

इस जिलों में धुंध की संभावना

मौसम विज्ञानियों ने हरियाणा के 15 जिलों में लगतार कई दिनों कोहरे के अलर्ट किया है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को रात के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। हरियाणा केके बालसमंद का न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जो कि हरियाणा में सबसे कम आंका गया है।

राज्य के कई जिलों में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख डॉ. मदन खिचड़ ने बताया कि 22 दिसंबर से हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण हवाओं की दिशा में बदलाव हो सकता है।

दिसंबर में होगी हल्की बारिश : मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि 24 और 27 दिसंबर की रात को उत्तर-पूर्वी हवाओं के चलेगी। बता दे एक बार फिर हरियाणा में मौसम तेजी से परिवर्तनीय होने वाला है।

मौसम ने बताया कि उत्तरी तथा उत्तर-पश्चिमी ठंडी व तेज हवाएं चलेंगी। इसी के चलते हरियणा, एनसीआए व दिल्ली में रात के तापमान में गिरावट की संभावना है। इतना ही ठंड के चलते कुछ क्षेत्रों में कोहरा या धुंध छाने की संभावना भी है।

 

 

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now