ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता एथलीट नीरज चोपड़ा ने PM Modi से की मुलाकात, टोक्यो विश्व चैंपियनशिप के किया मंथन

On: December 23, 2025 8:55 PM
Follow Us:
एथलीट नीरज चोपड़ा ने मोदी से की मुलाकात, टोक्यो विश्व चैंपियनशिप के किया मंथन

PM Modi : भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा इस साल आखिरकार 90 मीटर की बाधा पार करने में सफल रहे, लेकिन वह विश्व चैंपियनशिप में अपने खिताब का बचाव नहीं कर सके थे। नीरज ने दोहा डायमंड लीग में भाला फेंक में मानक माने जाने वाले 90 मीटर की दूरी हासिल की। नीरज ने अपना भाला 90.23 मीटर तक फेंका और ऐसा करने वाले एशिया के तीसरे और कुल मिलाकर 25वें खिलाड़ी बन गए। लेकिन इसी वर्ष टोक्यो में विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में पदक जीतने में नाकाम रहने से उन्हें निराशा भी हाथ लगी।PM Modi

नीरज ने जीते तीन बड़े खिताब
नीरज ने पेरिस डायमंड लीग, गोल्डन स्पाइक मीट और एनसी क्लासिक के रूप में इस साल तीन बड़े खिताब जीते। उन्होंने घरेलू दर्शकों और परिवार के सदस्यों के सामने एनसी क्लासिक के रूप में विश्व स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी करने का अपना सपना साकार किया। इस स्टार खिलाड़ी को हालांकि डायमंड लीग फाइनल में निराशा हाथ लगी और वह जर्मनी के जूलियन वेबर के बाद दूसरे स्थान पर रहे।

सबसे अप्रत्याशित परिणाम सितंबर में टोक्यो विश्व चैंपियनशिप में देखने को मिला। इस प्रतियोगिता में चोपड़ा 84.03 मीटर ही भाला फेंक सके और कुल मिलाकर आठवें स्थान पर रहे।ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा और उनकी जीवनसंगिनी हिमानी मोर ने प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी से नयी दिल्ली में की शिष्टाचार मुलाकात।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now