एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित ‘अस्मिता—खेल ही है मेरी पहचान’ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महेंद्रगढ़ की बेटियों ने अपनी प्रतिभा का दमदार प्रदर्शन करते हुए कई स्पर्धाओं में बाजी मारी और बैस्ट एथलीट के अवॉर्ड अपने नाम किए। जे सी स्पोर्ट्स क्लब धनचौली में आयोजित इस प्रतियोगिता में 14 वर्ष और 16 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं ने ट्रायथलॉन, दौड़, जम्प और थ्रो इवेंट्स में उत्कृष्ट खेल दिखाया, जिससे जिला खेल जगत में उत्साह देखने को मिला।Asmita Athletics Championship
14 वर्ष आयु वर्ग में साक्षी ने ट्रायथलॉन-A में प्रथम स्थान हासिल कर बैस्ट एथलीट का खिताब जीता। इसी वर्ग में लावण्या ने ट्रायथलॉन-B में पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि प्रियांशी ने किड्स जेवलिन थ्रो में प्रथम स्थान पाकर बैस्ट एथलीट का अवॉर्ड अपने नाम किया। ट्रायथलॉन-A में आदित्य ने दूसरा और जानवी ने तीसरा स्थान हासिल किया। ट्रायथलॉन-B में रितिका ने दूसरा और मानसी ने तीसरा स्थान पाया, जबकि ट्रायथलॉन-C में प्रांजल प्रथम, प्रियांशी द्वितीय और मानसी तृतीय रहीं।
16 वर्ष आयु वर्ग की स्पर्धाओं में भी महेंद्रगढ़ की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। मनीषा ने 600 मीटर दौड़ और लॉन्ग जंप दोनों में प्रथम स्थान हासिल कर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया। इसी आयु वर्ग में जानवी ने ऊंची कूद में पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि प्रिया ने डिस्कस थ्रो में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान और बैस्ट एथलीट का खिताब जीता।

एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अस्मिता—खेल ही है मेरी पहचान एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महेंद्रगढ़ की बेटियों ने एक बार फिर साबित किया कि वे हर स्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन करने का दम रखती हैं। जे सी स्पोर्ट्स क्लब धनचौली में आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न इवेंट्स में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया और कई पदक अपने नाम किए।Asmita Athletics Championship
किड्स जेवलिन थ्रो इवेंट में प्रियांशी ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि आदित्य दूसरे और मानसी तीसरे स्थान पर रहीं। 16 साल आयु वर्ग की 60 मीटर दौड़ में देवन ने प्रथम, आदित्य ने द्वितीय और मुस्कान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी वर्ग की 600 मीटर दौड़ में मनीषा ने शानदार बढ़त बनाते हुए पहला स्थान हासिल किया, आदित्य दूसरे और आरती तीसरे स्थान पर रहीं। ऊंची कूद में जानवी ने स्वर्ण पदक जीता, जिया ने दूसरा और अंशु ने तीसरा स्थान पाया।Asmita Athletics Championship
लांग जंप इवेंट में मनीषा ने एक बार फिर अपने कौशल का प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया, आदित्य दूसरे और देवन तीसरे स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो में प्रिया ने स्वर्ण, आदित्य ने रजत और घनिष्ठा ने कांस्य पदक जीता। गोला फेंक में लकी ने पहला, महक ने दूसरा और अक्षरा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जेवलिन थ्रो इवेंट में महक ने प्रथम, किरण ने द्वितीय और दीपिका ने तृतीय स्थान हासिल किया।Asmita Athletics Championship
मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स पदक विजेता श्रीमती रचना यादव ने खिलाड़ियों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि महेंद्रगढ़ की बेटियों ने साबित किया है कि वे किसी से कम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन आने वाली प्रतियोगिताओं के लिए प्रेरणादायक है। मीडिया प्रभारी और खेल एवं पर्यावरण प्रेमी सत्यवीर धनखड़ ने भी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि मेहनत और समर्पण से खेल में कुछ भी असंभव नहीं है।
पदक विजेता खिलाड़ियों को जोगिंदर छिल्लर, सरपंच बबीता छिल्लर, कोच रामशरण खैरवाल, जिला एथलेटिक्स संघ रेवाड़ी के सचिव विशाल यादव, पूर्व सेना कैप्टन कृष्ण कुमार, कोच सूरत गुज्जर और खेल प्रशिक्षक मनजीत ने सम्मानित किया। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव प्रदीप यादव ने कहा कि अस्मिता खेलों का उद्देश्य खिलाड़ियों को नई ऊर्जा देना और उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाना है। प्रतियोगिता में बैस्ट एथलीट्स को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा विशेष सम्मान प्रदान किया गया।
एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य राजकुमार मिटान ने बताया कि हरियाणा के 13 जिलों में अस्मिता एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है, ताकि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने का अवसर दिया जा सके। उन्होंने सभी पदक विजेताओं और तकनीकी अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।Asmita Athletics Championship

















