Haryana crime: अगवा करके लूटपाट करने वाले गिरोह का एक आरोपी अलवर से काबू

On: June 26, 2025 8:50 PM
Follow Us:
अगवा करके लूटपाट करने वाले गिरोह का एक ओर आरोपी अलवर से काबू

Haryana crime: सीआईए धारूहेड़ा इंजार्ज निरीक्षक योगेश हुड्डा की टीम ने कुतुबपुर निवासी एक युवक का अपहरण कर जबरन पैसे वसूलने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला खैरथल के गांव पुर निवासी अंशु के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।Haryana crime

जांचकर्ता ने बताया की रेलवे विभाग में कार्यरत मोहल्ला कुतुबपुर रेवाड़ी निवासी गौरव ने अपनी शिकायत में बताया था की गत 23 फरवरी को वह अपनी टाटा पंच कार में अपने दोस्तों के साथ अलवर में एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए गया था। जो रात्रि में अलवर से वापस आने के बाद वह अपने दोस्तों को छोड़ने के लिए रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर गया था।Haryana crime

रेलवे स्टेशन से वापिस आते समय कुछ दूर चलने पर उसने लघुशंका के लिए अपनी गाड़ी रोकी तो चार सशस्त्र बदमाशों ने उसको गाड़ी सहित अगवा कर लिया। हथियार के बल पर बदमाशों ने जबरन उससे, उसके दोस्तों से 15 हजार रुपये फोन-पे पर डलवा लिए। बदमाशों ने उससे सोने की चेन, अंगूठी व एटीएम कार्ड छीन लिए। बाद में उसे पटौदी ले जाकर चेन व अंगूठी 70 हजार रुपये में उससे गिरवी रखवा दिए। पैसे लेकर यह लोग उसे राजस्थान के अलवर और जयपुर की ओर ले गए।Haryana crime

अलवर के पूरव गांव के पास इन लोगों ने एक लूट के इरादे से एक कार चालक पर गोली चलाई, जबकि जयपुर के आगरा रोड पर भी स्विफ्ट कार चालक पर फायर किया। जो आरोपी उसे 28 फरवरी की रात को गाड़ी सहित रेवाड़ी छोड़कर फरार हो गए। इस दौरान उसके घर नहीं लौटने पर उसकी पत्नी ने दिनांक 25 फरवरी को थाना रामपुरा में उसकी गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया दिया था।

जिस पर पुलिस ने उपरोक्त मामले में अपहरण व जबरन वसूली सहित विभिन्न धाराओ को इजाद करके मामले में संलिप्त चार आरोपी जिला नूंह के तावडू के बैंक कॉलोनी निवासी शेखर, जिला सोनीपत के खरखौदा के वार्ड नं 6 निवासी अरजी उर्फ हरजीत, जिला महेंद्रगढ़ के माता मसानी चौक निवासी अंकित उर्फ महेंद्रगढीया व दीपांशु को गिरफ्तार कर लिया है।Haryana crime

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 पिस्टल,4 मैगजीन,16 जिन्दा रोंद व 4 खोल बरामद किए थे। जो इस मामले में सीआईए धारूहेड़ा ने बुधवार को मामले में संलिप्त एक और राजस्थान के जिला खैरथल के गांव पुर निवासी अंशु को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।Haryana crime

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now