Dharuhera News : भिवाड़ी से आ रहे काले वाली व अलवर बाइपास पर हो रहा जलभराव दुकानदारो के लिए आफत् बना हुआ है। इसी समस्या से परेशान धारूहेड़ा व्यापार मंडल ने 29 अगस्त को हनुमान मदिर परिसर में शुक्रवार शाम सात बजे एक अहम बैठक बुलाई है। बैठक में जलभराव को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। Alwar bypass pani
भिवाड़ी की फैक्ट्रियों से छोड़ा जा रहा प्रदूषित पानी धारूहेड़ा क्षेत्र के लिए बड़ी समस्या बन गया है। हर दिन पानी तेजी से आ रहा है। ये पानी नालों और मुख्य सड़कों पर गंदा पानी जमा होने से स्थानीय लोगों और व्यापारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। Dharuhera News
बैठक में व्यापारियों के साथ स्थानीय प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। इसमें भिवाड़ी से आ रहे गंदे पानी की रोकथाम और धारूहेड़ा में जलभराव से निजात पाने के उपायों पर चर्चा की जाएगी। व्यापार मंडल का कहना है कि यह समस्या हर साल बरसात में और गंभीर हो जाती है, लेकिन जिम्मेदार विभागों की ओर से अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।Alwar bypass pani
हल्की बारिश में भी शहर में जलभराव की स्थिति बन जाती है। निराश निवासियों ने अब प्रशासन और सरकार से शिकायत करना भी छोड़ दिया है क्योंकि सालों से दिए जा रहे आश्वासनों का कोई नतीजा नहीं निकला।
व्यापार मंडल ने स्पष्ट किया है कि अगर प्रशासन ने जल्द स्थायी समाधान नहीं निकाला, तो आंदोलन की राह अपनानी पड़ सकती है। व्यापारी वर्ग का कहना है कि गंदा पानी न केवल यातायात और कारोबार को प्रभावित कर रहा है, बल्कि स्वास्थ्य संबंधी खतरा भी बढ़ा रहा है। ऐसे में अब सभी व्यापारी एकजुट होकर समाधान की मांग करेंगे।Alwar bypass pani

















