Alert! : हरियाणा के जिला रेवाड़ी के औद्योगिक कस्बा धारूहेड़ा में आजकल एक लिंक तेजी से वायरल हो रहा है। लिंक माध्यम से ये कहा जा रहा है अगर आप गोमाता को राष्ट्रीय माता बनाना चाहते है है इस लिंक पर को भरकर अपने दोस्तों के पास शेयर करें। जबकि ऐसी कोई न तो योजना है तथा नहीं कोई मांंग है।
बता दे कि सोशल मीडिया पर एक लिकं तेजी से वायरल हो रहा है। कस्बे में पिछले तीन दिन में एक हजार से अधिक लोग इस लिंक को भरके शेयर कर चुके है। धीरे धीरे ये लिंक तेजी से वायरल हो रहा है। गौमाता के भगत बिना सोचे समझे इस लिंक में अपना व्योंरा भरके शेयर कर रहे है।Alert!
जानिए इसकी सच्चाई: बता दे कि योजना मैगजीन डॉट इन की ओर से यह सारा खेल रचा जा रहा है। इस एप के माध्यम से मोबाइल नंबर, वाटसएप व नंबर व नाम के डाटा एकत्रित किए जा रहे है। ताकि बाद में इन नबरों को आसान से कहीं बेचा जा सके।Alert!
जागरण सुझाव: आये दिन हो रहे साइबर काइ्रम को लेकर बार बार लोगों को जागरूक किया जा रहा है लेकिन लोग किसी न किसी भावनाओं में बह ही जाते है। सरकार की ओर से या किसी भी एनजीओ की ओर से कोई योजना या मांग नहीं है जिसके लिए इस लिंक को उपयोग में लाया जा सके। बल्कि एक मेंगजीन की ओर से इस लिंक को तैयार करते जनता के पास भेजा जा रहा हैAlert!
ताकि लोग गोमात के नाम भावुक होकर अपना डाटा इससे जोड सके। फिलहाल आपसे जानकारी हासिल की जा रही है हो सकता है कुछ दिन बाद इस सेवा के लिए दान या अन्य सहयोग भी मांगा जा सकता है। आमजन से अपील की जा रही है ऐसे भावनाओ से जुडे लिंक से दूर रहे अन्थथा इसका खामियाजा भी भुगतना पड सकता है। यह किसी मोबाइल नंबर से नहीं बल्कि योजना मैगजीन डॉट इन की ओर से शेयर किया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर ऐसे लिंक डाटा एकत्रित करने के लिए शेयर किए जा रहे है। हरियाण की किसी भी गोशाला या एनजीओ की ओर से ऐसा कोई अभियान नहीं चलाया हुआ है।
रोहित, प्रधान नंदू गोशाला चेरिटेबेल ट्रस्ट धारूहेड़ा

















