मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Breaking News: हरियाणा के इन किसानो को मिलेगा मुआवजा, बस ये करना होगा काम

On: September 1, 2025 6:26 PM
Follow Us:
Kisan

चंडीगढ़: मानसूनी बारिश ने उत्तर भारत में कहर बरपा दिया है। कई राज्यों में खेत पानी में डूब गए हैं और गांवों में जलभराव से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। हरियाणा के दर्जनों जिलों में किसानों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं। इसी आपात स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी की सरकार ने किसानों की राहत के लिए बड़ा कदम उठाया है।Breaking News

राज्य सरकार ने फसल नुकसान पंजीकरण के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोल दिया है। यह पोर्टल 12 जिलों के 1402 प्रभावित गांवों के लिए 10 सितंबर तक खुला रहेगा। अब तक 38,286 किसानों ने अपनी फसल खराबी का दावा पंजीकृत कराया है और करीब 2.42 लाख एकड़ क्षेत्र प्रभावित बताया गया है।Breaking News

यह भी पढ़ें  जी-20: बाइडेन की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले की गाड़ी में ड्राइवर ने बैठा ली सवारी

प्रभावित जिलों में रोहतक (41 गांव), चरखी दादरी (34), हिसार (86), पलवल (59), सिरसा (6), भिवानी (43), रेवाड़ी (7), कुरुक्षेत्र (75), यमुनानगर (600), नूंह (166), फतेहाबाद (21) और झज्जर (264) शामिल हैं। जिला राजस्व अधिकारी पोर्टल के जरिए दर्ज दावों की विशेष गिरदावरी करेंगे और उसी के आधार पर मुआवजा दिया जाएगा।

सरकार ने किसानों से अपील की है कि वे समय सीमा का लाभ उठाकर अपनी फसल खराबी का पंजीकरण जल्द से जल्द करवाएं। अधिकारियों का कहना है कि निर्धारित मानकों के आधार पर किसानों को आर्थिक मदद दी जाएगी ताकि प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई की जा सके।

यह भी पढ़ें  Haryana News: बिजली चोरो पर शिकंजा: ताबडतोड कार्यवाही के चलते 7 करोड ठोका जुर्माना, जानिए जिलावाईस केस

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now