मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

PM Kisan Yojana: अटक सकती है पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, अगर नहीं करवाया ये काम

On: January 11, 2026 9:55 PM
Follow Us:
PM Kisan Samman Nidhi Yojana

PM Kisan Yojana: नए साल की शुरुआत के साथ ही देशभर के करोड़ों किसानों की नजर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त पर टिकी हुई है। किसान 2 हजार रुपये की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इस बार सरकार की ओर से एक जरूरी चेतावनी भी जारी की गई है। यदि किसान समय रहते जरूरी प्रक्रिया पूरी नहीं करते हैं तो उन्हें अगली किस्त का लाभ नहीं मिल पाएगा PM Kisan Yojana

22वीं किस्त का इंतजार: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि एक साथ न देकर तीन बराबर किस्तों में किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। अब तक इस योजना की 21 किस्तें जारी हो चुकी हैं। पिछली यानी 21वीं किस्त 19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तमिलनाडु के कोयंबटूर से जारी की गई थी। इसके बाद से किसान 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। PM Kisan Yojana

ई-केवाईसी जरूरी: सरकार की ओर से साफ किया गया है कि अब केवल ई-केवाईसी पूरा होना ही पर्याप्त नहीं होगा। जो किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेना चाहते हैं, उन्हें फार्मर आईडी बनवाना अनिवार्य होगा। यदि किसी किसान की फार्मर आईडी नहीं बनी है तो उसे 22वीं किस्त का लाभ नहीं दिया जाएगा। हालांकि अभी तक किस्त जारी करने की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें  Rewari News: आईजीयू में आपातकालीन स्थिति की मॉक ड्रिल का सफल आयोजन

किसान अपनी फार्मर आईडी नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर बनवा सकते हैं। इसके अलावा बायोमेट्रिक प्रक्रिया या मोबाइल ऐप के माध्यम से फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए भी जरूरी सत्यापन पूरा किया जा सकता है। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि बैंक खाते और आधार कार्ड की जानकारी में किसी तरह की गड़बड़ी होने पर भी किस्त अटक सकती है।

फार्मर आईडी जरूरी: सभी किसान समय रहते अपनी फार्मर आईडी बनवाएं और बैंक व आधार से जुड़ी जानकारी की जांच कर लें। यदि किसान इन जरूरी प्रक्रियाओं को पूरा नहीं करते हैं तो उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त से वंचित होना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें  Haryana news: गुरूग्राम में इस मार्ग की होगी कायाकल्प, 9.65 करोड़ रुपये होगें खर्च

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now