Kisan News: अरावली किसान क्लब रेवाड़ी की मासिक बैठक 12 अगस्त (मंगलवार) को प्रातः 9:30 बजे Lord Krishna Educational Foundation पिवरा की ढाणी, सीनियर सिटीजन क्लब के पास, सेक्टर-4, कर्नल रामसिंह चौक, रेवाड़ी में आयोजित की जाएगी।
इस मौके पर विनय त्रिपाठी जी, AGM – NABARD, गुरुग्राम क्लस्टर बतौर मुख्य अतिथि तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान क्लब के प्रधान यशपाल खोला करेंगें।
बैठक में नाबार्ड द्वारा किसानों हेतु संचालित योजनाओं की जानकारी, क्लब सदस्यों के पूर्व कार्यों की समीक्षा व भविष्य की रूपरेखा, फिस व अकाउंट संबंधी चर्चा व खेती व किसानों की वर्तमान समस्याओं पर विशेष विमर्श किया जाएगा।

















