Haryana में किसानों को तोहफा, बीमा क्लेम के 105 करोड़ रूपए खातों में हुए ट्रांसफर

Haryana में किसानों को तोहफा, बीमा क्लेम के 105 करोड़ रूपए खातों में हुए ट्रांसफर

Haryana: हरियाणा के हिसार जिले के किसानो के लिए होली पर  Haryana  बडी खुशी की खबर आई है। लंबे समय से मुआवजे के लिए संघर्ष कर रहे किसानो का सरकार ने अब सुन ली है। जिला उपायुक्त प्रदीप दहिया के साथ हुई संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि 72 गांवों के किसानों के बैंक अकाउंट में फसल बीमा क्लेम के 105 करोड़ रूपए डाल दिए गए हैं।

 

Haryana  संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों ने डीसी प्रदीप दहिया के साथ बैठक की। इस दौरान अधिकारियों ने किसानों को बताया कि 72 गांवों के 90 प्रतिशत गांवों में फसल बीमा क्लेम के पैसे डाल दिए गए हैं। जिसमें करीब 105 करोड़ रुपये का भुगतान हो चुका है। जिस गांव के बकाया है वो नोट करवाएं बाकि बचे किसानों के पैसे खातों में तुरंत डाल दिए जाएंगे।

 

जानिए पोलिसी को लेकर क्या था विवाद

अधिकारियों ने बताया कि 2022 से सीएससी से बीमा क्लेम की 39 हजार पॉलिसी रिजेक्ट हो गई थी। बाद में लगभग सभी को अनुमति मिल गई थी। अब लगभग 8 हजार पॉलिसी बाकी हैं। यह भी ठीक करके पैसे जल्दी डाल दिए जाएंगे।

CASH 2
Haryana में किसानों को तोहफा, बीमा क्लेम के 105 करोड़ रूपए खातों में हुए ट्रांसफर

उन्होंने बताया कि 2023 में क्षतिपूर्ति पोर्टल पर खराबा दर्ज करवाया था उनके पैसे जल्द किसानों के खातों में डाल दिए जाएंगे।

अगले महिने मिलेगा मुआवजा Haryana

डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि बाजरा भावांतर के 66 करोड़ रुपये किसानों के बैंक अकाउंट में तुरंत प्रभाव से ट्रांसफर किए जाएंगे। वहीं, साल 2023 का गुलाबी सुंडी के खराबे के 59 करोड़ रुपये किसानों के खाते में अप्रैल महीने में डाल दिए जाएंगे। संभवत अगले माह मुआवजा खाते में पहुंच जाएगा।

नकली खाद-बीज बेचने वालों पर कार्रवाई की मांग Haryana

किसानों ने कहा कि 19 फरवरी व 2 मार्च को ओलावृष्टि का नुकसान गेहूं व सरसों में कम दिखाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि दो बार सर्वे कराया गया है। गिरदावरी भी कराई जा चुकी है। किसानों ने नकली खाद- बीज बेचने वालों पर कार्रवाई करते हुए उनके लाइसेंस रद्द करने की मांग उठाई। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि शिकायत मिलते ही कार्रवाई होगी।

About Harsh Chauhan

मीडिया लाइन में पिछले 4 साल से लगातार काम कर रहा हूँ। वर्तमान में best24news.com डिजिटल बेवसाइट का ओथर हूँ। यहां राजनैतिक, समस्या व प्रेसनोट अपडेट करता हूं।

View all posts by Harsh Chauhan