चंडीगढ़। हरियाणा में बरसात से हुए नुकसान का क्षतिपूर्ति पोर्टल पर किसानों ने ब्योरा दर्ज करा दिया है। प्रदेश के सभी 22 जिलों के किसानों ने पोर्टल के माध्यम से 30,04,910.657 एकड़ फसलों में नुकसान का ब्योरा दर्ज कराया है।Haryana News
सिरसा में दर्ज करवाने अंतिम दिन आज: बता दे पूरे हरियाणा पोर्टल 16 सिंतबर को बंद हो चुका है लेकिन सिरसा जिले के लोग पोर्टल पर 17 सितंबर तक नुकसान का ब्योरा दर्ज करा सकते हैं।Haryana News
CM Haryana Nayab Saini ने कहा कि हरियाणा भारी बारिश के कारण पैदा हुई समस्याओं से जूझ रहा है। सरकार भारी बारिश के कारण हुए नुकसान की निरंतर निगरानी कर रही है। हमने बाढ़ से नागरिकों को हुई कठिनाइयों को कम करने के लिए ई क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला है।
उन्होंने कहा कि प्रभावित किसी भी नागरिक को राहत से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने नुकसान के मानक तय करते हुए घोषणा की है कि प्रभावित किसानों को 15 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर तक खराब हुई फसल का मुआवजा मिलेगा तथा मकानों के नुकसान की भरपाई की जाएगी।
सीएम दिए ये आदेश: क्योंकि हरियाणा में किसानों को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए पटवारियों ने गिरदावरी का कार्य शुरू कर दिया है।Haryana News
क्षतिपूर्ति पोर्टल पर दर्ज नुकसान का ब्योराHaryana News
जिला प्रभावित गांव किसान फसल (एकड़ में)
- अंबाला 434 8,302 50,541.09
- भिवानी 272 77,463 4,59,447.96
- फरीदाबाद 147 2,690 20,719.54
- फतेहाबाद 235 23,289 1,40,962.57
- गुरुग्राम 243 11,356 55,599.73
- हिसार 276 76,429 4,60,505.42
- झज्जर 264 26,033 1,65,948.80
- जींद 290 22,168 1,40,900.51
- कैथल 273 10,636 86,457.62
- करनाल 316 2,111 16,620.33
- कुरुक्षेत्र 393 12,379 78,826.94
- महेंद्रगढ़ 373 68,293 2,89,416.04
- रेवाड़ी 406 27,913 1,25,904.63
- रोहतक 143 19,100 1,20,653.54
- सिरसा 325 37,688 2,51,988.44
- पंचकूला 93 396 1,421.18
- पानीपत 141 941 7,942.06
- सोनीपत 303 10,333 72,729.68
- यमुनानगर 523 3,459 14,099.60
- मेवात 440 14,516 1,03,654.88
- पलवल 286 19,927 1,19,994.24
- चरखी दादरी 170 44,306 2,20,577.73

















