मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: अरावली किसान क्लब रेवाड़ी ने सीएम को भेजा मांग पत्र, जानिए क्या है मांगे

On: January 15, 2026 5:33 PM
Follow Us:

Haryana News: अरावली किसान क्लब प्रधान यशपाल खोला व उपप्रधान महेश कुमार ने रेवाड़ी की जिले की 14 मांगो को लेकर कृषि मंत्री हरियाणा श्री श्याम सिंह राणा व सीएम नायब सिंह सैनी ने पत्र भेजा है।

जानिए क्या है 14 मांग Haryana News

  •  जिले के ब्लाक जाटूसाना के गाँव टहना दिपानपुर में सरसों आयल मील की घोषणा हो चुकी है जिस का काम शुरू कराया जाएं।Haryana News
  • कृषि विभाग की बिल्डिंग जिसमें बरसात के समय पानी भरने कि समस्या आती है। जिसकी बिल्डिंग की घोषणा भी माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिहं सैनी जी रेवाड़ी कर के आये थे वो भी कार्य रुका हुआ है जिसको जल्द कराने का कृष्ट करें।
  •  धारुहेडा ब्लाक के दर्जनो गाँव की फसले साबी बैराज के कैमिकल वाले पानी के कारण फसलें हर वर्ष नष्ट हो रही है उनके मुआवजे देने का प्रावधान जल्द किया जाएं ताकि उन किसानों को फसल नुकसान की भरपाई हो पाएं।
  •  जिले में अरावली किसान क्लब कल्याण समिति पिछले काफी सालों से कृषि विभाग के सानिध्य में किसान हित कार्य कर रही है। उसके बजट का प्रावधान कराने का कृष्ट करें। ताकि क्लब आगें भी कृषि व किसान हित में कार्य करता
यह भी पढ़ें  Rewari News: धारूहेड़ा बाजार से सामान खरीदने आई युवती गायब

 

  •  जिलें मे केवल तीन कृषि विकास अधिकारी है। जबकि जिले में गाँव 400+ है जिसके कारण किसानों तक कृषि सम्बंधित योजनाओं का प्रचार प्रसार व समाधान करने में बड़ी समस्या का सामना करना पड रहा है। आप से अनुरोध है के जिला रेवाड़ी के कृषि विभाग में कृषि विकास अधिकारियों की न्यूक्ति कि जाएं।
  •  किसानो की जोत छोटी है जिन्हें बागवानी में अनुदान के लिए एक एकड़ में तीन वर्ष तक अप्लाई करने की अनुमति दी जानी चाहिए।
  • खजुर की खेती रेवाड़ी, महन्द्रगढ, नारनौल, के क्षेत्र में कामयाब है मगर इसे खेतों कि मेढों पर लगाने पर अनुदान राशि का प्रावधान हो ताकि छोटी जोत के किसान भी इसे अपना करके अपनी आय मे इजाफा कर सके।
  • जिला रेवाड़ी मे बागवानी से सम्बन्धित कोई भी अनुसंधान केन्द्र नहीं है अतः आप से अनुरोध है के जिले मे फुल या ओषधियाँ अनुसंधान केन्द्र की स्थापना कराने का कृष्ट करें।
  • मशरूम फार्मिंग करने वाले किसानों को सौर ऊर्जा पर अनुदान राशि का प्रवधान विभाग के माध्यम से किया जाए,
यह भी पढ़ें  Haryana: सोनीपत में टेक्सटाइल्स फैक्टरी में लगी भीषण आग, दो श्रमिक झुलसे

 

 

 

  •  नैचुरल फार्मिंग करने वाले किसानों को घनजीवामृत, वर्मी कम्पोस्ट, जीवामृत व अन्य इन्पुट पर बागवानी विभाग अनुदान राशि का प्रावधान रखें ताकि किसान प्राकृतिक खेती को अपनाने में रूचि बनाएं।Haryana News
  • एम, आई, काडा पोर्टल को बागवानी विभाग के अन्तर्गत डाला जाए या इसे साल भर खुला रखा जाए इसके कारण किसानों को बागवानी की योजनाओं के लिए अप्लाई करने मे काफी समस्याओं का सामना करना पडता है।
  • रिपर वांडरर्स पर जिले के किसानों को अनुदान राशि मिले जो की अभी तक नहीं है।
  •  बाग के साथ इन्टक्रापिंग में सब्जियों पर अनुदान का प्रावधान हो।
  •  पिछले प्रिबजट मिटिंग में आप के समझ अरावली किसान क्लब दवारा प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों के लिए मण्डी बनाने का अनुरोध किया गया था जिसकी घोषणा आप ने गुरुग्राम में बनाने की कि हैं जिसके लिए आप का आभार व धन्यवाद, परि बजट मिटिंग में प्रदेश के सभी जिलों से किसान मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें  Haryana News: हरियाणा वेटरनरी डिप्लोमा फीस वृद्धि पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, पुनर्विचार का आदेश जारी

इस मण्डी का काम जल्द शुरू कराया जाएं ताकि की किसानों को अपने प्राकृतिक उत्पादन का उचित मुल्य जल्द मिलना सुनिश्चित हो।

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now