Haryana; किसानों के हको के लिए हरियाणा में आवाज उठाने वाले संगठन भारतीय किसान यूनियन चढूनी किसी परिचय का मोहताज नही है।
हरियाणा के जिला रेवाड़ी में भारतीय किसान यूनियन चढूनी की बैठक किसान भवन रेवाड़ी में हुई। इस दौरान सर्व सम्म्मति से विभिन्न ब्लाकों के प्रभारी नियुक्त किए गए और उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई।
चिंतन शिविर 19 से: बता दें कि 19, 20, 21 जून को राष्ट्रीय चिंतन शिविर का आयोजन हरिद्वार में किया जाएगा। शिविर में किसानोंं को जागरूक किया जाएगा। Haryana
बैठक में यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि सीएम से मिलने के लिए प्रशासन से समय मांगा गया है। इस दौरान सरदार गुरनाम सिंह का जन्मदिन पौधरोपण कर मनाया गया। इस दौरान डहीना और खोल ब्लॉक का प्रभारी ओमप्रकाश को बनाया गया।
कोसली के प्रभारी राजेंद्र कुमार गेरा, जाटूसाना के प्रभारी कैलाश और रेवाड़ी के प्रभारी शीशराम को बनाया गया। धारूहेड़ा के प्रभारी अनूप यादव और नाहड़ के प्रभारी मनफूल चौधरी बनाए गए हैं।
इस मौके ऊपर राजवीर गोकलपुर, वेद प्रकाश सुल्तानिया व मुन्नी बूढ़पुर, रतिराम पालवास, मनीष यादव, जयपाल मौजूद थे।

















