Agriculture News: धारूहेड़ा: गांव आकेडा में कृषि विभाग व हरकोफैड की ओर से किसान जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। हरकोफैड की ओर से पूनम ने सहकारी विभाग की सभी योजनाओं के बारे में जागरूक किया।
किसान रत्न अवार्ड से सम्मानित किसान यशपाल खोला ने प्राकृतिक खेती पर विस्तार से जानकारी साझा की। उन्होंने किसानों को जीवामृत, घन जीवामृत, नीमास्त्र, हरी खाद के प्रयोग, ड्रिप सिंचाई प्रणाली और फसल विविधीकरण के लाभों के बारे में बताया। Agriculture News
इसके साथ ही उन्होंने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी, जिनमें एक गाय पर मिलने वाला अनुदान, प्लास्टिक ड्रम पर सहायता राशि, प्राकृतिक खेती का प्रमाणीकरण, किसान आईडी और ई-आईडी बनवाने की प्रक्रिया शामिल रही। Agriculture News
इस अवसर पर सरपंच अशोक कुमार, पूर्व सरपंच राजेंद्र सिंह, पूर्व ब्लॉक समिति मैंबर कृष्ण यादव, नरेश यादव, लाला मुकदम, कमल यादव, रामजस, पहलाद, महीपाल, रामकिशन, अशोक, सुनील व श्याम सिंह आदि मौजद रहेै Agriculture News

















