रेवाड़ी में अग्निवीर भर्ती 4 दिसंबर से, इस चार जिलों के लिए होगी भर्ती

On: November 20, 2023 6:52 AM
Follow Us:

REWARI NEWS:  लंबे समय भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओ की बडी खुशी की खबर हैा अग्निवीर भर्ती की प्रक्रिया 4 दिसंबर से रेवाड़ी के राव तुलाराम स्टेडियम में शुरू होंगी। इस भर्ती भिवानी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी और रेवाडी जिलों के युवा भर्ती देख सकते है। नए भर्ती नियमों के अनुसार अब एनसीसी सर्टिफिकेट वालों को भी परीक्षा में शामिल होना पड़ेगा और उन्हें 20 नंबर का बोनस दिया जाएगा।

 

AGNIPATH 11zon

भिवानी के बहल में 11 हरियाणा एनसीसी बटालियन के प्रशिक्षण शिविर कैंप में चरखी दादरी स्थित सेना भर्ती कार्यालय से भर्ती निदेशक कर्नल आनंद साकले और सहायक भर्ती अधिकारी सूबेदार मेजर राजू हुद्दार ने बताया कि भिवानी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी और रेवाडी जिलों का अग्निवीर भर्ती का आयोजन 4 दिसंबर से 17 दिसंबर तक राव तुला राम स्टेडियम में किया जाएगा।

अधिकारियों ने नए भर्ती नियमों के बारे में बताया कि 2023.24 से भर्ती प्रक्रिया में पहले ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा आयोजित होगी और परीक्षा में उत्तीर्ण आवेदकों की दौड़ और चिकित्सा जांच की जाएगी। इच्छुक युवा अगली भर्ती के लिए वेबसाइट पर आवेदन कर सकेंगे।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now