Admission : हरियाणा पॉलिटेक्निक संस्थानों में दाखिले का शेड्यूल जारी, जानिए कब है अंतिम तिथि

On: May 26, 2025 2:15 PM
Follow Us:

Admission:  हरियाणा तकनीकी शिक्षा सोसायटी की ओर से बहुतकनीकी संस्थानों में दाखिले के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आवेदन के बाद बहुतकनीकी संस्थान में ऑनलाइन आवेदनों का सत्यापन किया जाएगा। इसकी सूचना आवेदकों को ईमेल या मोबाइल नंबर पर दी जाएगी।

यहां करे आवेदन: हरियाणा तकनीकी शिक्षा सोसायटी की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार 10वीं के आधार पर विभागीय वेबसाइट www.techadmissionshry.gov.in पर 27 मई से 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे।

ऐसे करे पेंमेंट: विद्यार्थियों को क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा कराना होगा, जिसमें सामान्य वर्ग को एक हजार रुपये तथा छात्राओं व सभी आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों को 700 रुपये का भुगतान करना होगा।

इसके बाद बहुतकनीकी संस्थान लिसाना में ऑनलाइन आवेदनों का सत्यापन किया जाएगा, जिसकी सूचना आवेदकों को ईमेल या मोबाइल नंबर पर दी जाएगी। Admission

 

10वीं के आधार पर आठ जुलाई को मेरिट सूची या रैंक कार्ड जारी किया जाएगा। इसके बाद काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। जिले में गांव लिसाना व धामलावास में दो सरकारी बहुतकनीकी संस्थान हैं। इनमें विभिन्न ब्रांच (कोर्स) में 720 सीटों पर दाखिले होंगे। विद्यार्थियों को प्रवेश से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने के लिए संस्थानों में हेल्प डेस्क भी स्थापित किए गए।

 

दाखिले का शेड्यूल

  • 27 मई से 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन
  • 27 मई से 1 जुलाई तक आवेदनों की ऑनलाइन
  • 10 से 15 जुलाई तक प्रथम काउंसलिंग के आधार पर संस्थान और शाखा का विकल्प
  • 16 जुलाई को सीट आवंटन किया जाएगा।
  • 17 से 21 जुलाई तक संबंधित संस्थानों में फिजिकल रिपोर्टिंग
  • 21 जुलाई को रात 11.59 बजे सीटें अपडेट
  • 23 से 26 जुलाई तक द्वितीय काउंसलिंग के आधार पर संस्थान और शाखा का विकल्प भरकर लॉक करना होगा।
  • 28 जुलाई को सीट आवंटन किया जाएगा।
  • 29 जुलाई से 1 अगस्त तक संबंधित संस्थानों में फिजिकल रिपोर्टिंग
  • 1 अगस्त को रात 11.59 बजे सीटें अपडेट
  • संस्थानों में 14 अगस्त से नियमित कक्षाएं शुरू होंगी।

 

  • ये दस्तावेज दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन के लिए छात्रों के पास आरक्षण संबंधी दस्तावेज (एससी, बीसी-ए, बीसी-बी, ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र और आय प्रमाण) होना आवश्यक है। इसके अलावा हरियाणा राज्य में रहने वाले छात्रों के लिए परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) होना आवश्यक है।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now