Accident News: भिवाड़ी कापडीवास रोड पर हुआ बडा हादसा, फुटपाट पर खडे युवक को ट्रक ने कुचला

On: March 12, 2025 7:17 PM
Follow Us:
Haryana News: तैज रफ्तार वाहन ने रेवाड़ी में श्रमिक को कुचला

Accident News : भिवाड़ी कापडीवास रोड पर द्वारकाधीस सोसायटी के पास वाहन के इंतजार में फुटपाथ पर खडे युवक को ट्रक ने कुचल दिया। जिसकी रेवाड़ी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

थाना धारूहेड़ा पुलिस को दी शिकायत में अरावली हाइटस के रहने वाले कृष्णा प्रसाद ने बताया कि उसके भतीजे प्रशान्त भट्ट की तबीयत खराब थी। वह उसे दवा दिलाने भिवाडी लेकर आ रहा था।

वह पानी लेने आया गया तथा उसका भतीजा वाहन के इंजतार में द्वारकाधीस सोसायटी के पास खडा हुआ था। तेज गति से आ रहे एक ट्रक डिवाइडर तोडता हुआ आया तथा उसके भतीजे को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। सूचना पाकर जब वहां पहुंचा तो ट्रक चालक फरार हो गया।

उसे रेवाड़ी भर्ती करवाया, जहां पर उसने दम तोड दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सोंंप दिया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now