Accident: टायर चैक कर रहे क्लीनर को ट्राले ने कुचला

On: October 30, 2021 12:43 PM
Follow Us:

रेवाडी: सुनील चौहान। धामलावास गांव के​ निकट ट्राले का टायर बदल रहे क्लीनर को ट्राला चालक ने कुचल दिया। पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के जिला सीकर के गांव ढाणी मोठू की बिहारीपुर निवासी राजू ने बताया कि वह ट्राला में डस्ट लेकर नारनौल से गुरुग्राम जा रहे थे।
उनके साथ ढाणी भक्तावाली निवासी क्लीनर भूपेंद्र कुमार भी साथ थे। नारनौल मार्ग पर गांव धामलावास के निकट राजू ने ट्रक सड़क किनारे रोक दिया। भूपेंद्र ट्राला के टायर चेक कर रहे थे। इसी दौरान नारनौल की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे ट्राला चालक ने उनके सड़क किनारे खड़े ट्राला को टक्कर मार दी। हादसे में भूपेंद्र टायर के नीचे आकर कुचल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद रामपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव स्वजन को सौंप दिया और राजू की शिकायत पर ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now