AC Remove Action: गर्मियों का मौसम आता है और हर कोई AC चलाने से पहले उसकी सर्विस करवाने में जुट जाता है। AC की सर्विस में खर्च तो आता ही है, कई बार टेक्नीशियन का इंतजार भी बहुत दिनों तक करना पड़ता है लेकिन क्या आपको पता है कि मार्केट में ऐसे AC भी आते हैं, जो अपनी सफाई खुद कर सकते हैं।AC Remove Action
एयर कंडीशिनर्स मे इस फीचर को ऑटो क्लीन फंक्शन कहा जाता है। यह फीचर बहुत ही काम का है और कूलिंग बढ़ाने के साथ-साथ AC की लाइफ भी बढ़ाता है। चलिए इस फीचर के बारे में जानते हैं और क्या पता यह फीचर आपके AC में भी हो लेकिन आज तक इस्तेमाल ही न किया हो।
क्या है ऑटो क्लीनिंग फीचर
यह फीचर आजकल के मॉडर्न AC में आता है। अगर आपका AC भी नया है, तो हो सकता है कि आपके AC में भी यह फीचर हो। जैसा कि इसके नाम से पता चलता है, इस फीचर की मदद से AC अपनी सफाई खुद कर पाता है। इसकी मदद से यूजर को बार-बार अपने AC की सॉफ्ट सर्विस नहीं करनी पड़ती। उसकी जगह पर इस फीचर की मदद से आप अपने AC को रिमोट पर दिए एक बटन की मदद से साफ कर सकते हैं।
कैसे करता है काम ?
इस मोड को ऑन करने पर आपके AC की इंडोर यूनिट के अंदर के हिस्सों को AC खुद सुखाने का प्रोसेस शुरू करता है। इस मोड को ऑन करने के लिए पहले आपको अपना AC बंद करना पड़ता है। AC बंद करने के बाद ही इस ऑटो क्लीनिंग को शुरू किया जा सकता है।
इस मोड के ऑन होते ही सबसे पहले AC का फैन तेजी से चलने लगता है ताकि हीट एक्सचेंजर के ऊपर जमी हुई नमी सूख जाए। यह नमी फंगस और बैक्टीरिया पैदा करती है। जब यह सूख जाती है, तो गंदगी और बदबू का स्रोत खत्म हो जाता है।
इसके बाद हीट एक्सचेंजर के अंदर जो नमी है, उसे पूरी तरह सुखाने के लिए 15 से 30 मिनट तक फैन चलता है। इसे आप वॉशिंग मशीन में कपड़े सुखाने की तरह समझ सकते हैं। AC के अंदर से नमी हट जाने की वजह से फंगल बैक्टीरिया नहीं पनपते।
ऐसे करें चेक
यह फीचर आपके AC में मैजूद है या नहीं इसे चेक करने के लिए आप अपने AC का मैन्युअल चेक कर सकते हैं। अगर किसी वजह से आप ऐसा नहीं कर सकते, तो देखें कि आपके AC के रिमोट पर ऑटो क्लीन का बटन है या नहीं। दरअसल जिन AC में ऑटो क्लीन फीचर होता है उनके रिमोट पर इसके लिए एक बचन जरूर दिया गया होता है। इस तरह से आप चेक कर सकते हैं कि आपके AC में यह मोड है या नहीं।

















