Aaj Ka Mausam 24 May 2025: हरियाणा, पंजाब समेत देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम, कहां कहां होगी बारिश ?

On: May 24, 2025 9:01 AM
Follow Us:
_haryana

Aaj Ka Mausam 24 May 2025: गर्मी की मार से अभी कुछ समय राहत मिल सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार लू से राहत का सिलसिला जारी रहेगा। शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हल्की बारिश होने, गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना भी बनी रहेगी। वहीं, महाराष्ट्र में भारी बारिश होने की संभावना है।

हरियाणा में हीटवेव का अलर्ट

हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील चल रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम केंद्र चंडीगढ़ (IMD) ने शनिवार को हरियाणा के 7 जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया। वहीं प्रदेश के 5 जिलों में बारिश होने की संभावना है, जिससे कुछ राहत भी मिलेगी।

मौसम केंद्र चंडीगढ़ (IMD) ने आगामी चार दिनों (24 से 27 मई तक) के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। 24 मई को प्रदेश के 5 जिलों (अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, पंचकूला व करनाल) में 25 प्रतिशत तक बरसात हो सकती है। वहीं 25 मई को प्रदेश के 6 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल व कैथल) में 25 प्रतिशत तक बरसात की संभावना है।Aaj Ka Mausam 24 May 2025

हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश के सात जिलों में शुक्रवार से अगले कई दिनों तक को तूफान और ओलावृष्टि होने का पूर्वानुमान है। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उधर पंजाब में गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। यहां मौसम विभाग ने कई जिलों में लू चलने को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया है।Aaj Ka Mausam 24 May 2025

मौसम विभाग ने शनिवार को सात जिलों चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन व सिरमौर में तूफान व ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 38.8, नेरी में 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर भारत के राज्यों में भीषण गर्मी

पश्चिमी विक्षोभ की लगातार सक्रियता ने प्री-मानसून वर्षा को अनियंत्रित कर दिया है, जिससे तापमान में असामान्य गिरावट देखी गई है। उत्तर भारत के राज्यों उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में औसत तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया गया है।Aaj Ka Mausam 24 May 2025

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now