Success Story: कहानी दृढ़ संकल्प की! 3 बार फेल होने के बाद भी नहीं टूटा हौंसला और बन गई IAS अफसर

On: May 20, 2025 11:29 AM
Follow Us:
SFDS

Success Story: यूपीएससी को देश की सबसे मुश्किल परीक्षा में से एक माना जाता है। इस परीक्षा को पास करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। हर साल लाखों उम्मीदवार यूपीएससी की परीक्षा में शामिल होते हैं।

कहानी दृढ़ संकल्प की

इस परीक्षा में सिर्फ कुछ ही लोग सफल हो पाते हैं। जहां कुछ लोग किसी कारण से हार मान लेते हैं लेकिन कई लोग अपने दृढ़ निश्चय और कड़ी मेहनत से मिसाल कायम करते हैं। आज हम आपको ऐसी ही IAS अफसर के बारे में बताने जा रहे हैं।

यहां से की है पढ़ाई

IAS अधिकारी अर्पिता थुबे महाराष्ट्र के ठाणे की रहने वाली है। छोटी उम्र से ही उनका अकेडमिक रिकॉर्ड बेहतरीन रहा। उन्होंने सरदार पटेल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की।

2019 में पहली बाद दिया UPSC
अर्पिता ने साल 2019 में यूपीएससी की परीक्षा पहली बार दी थी। इस बार प्री एग्जाम भी क्वालिफाई नहीं कर पाई थी। जो एक बहुत बड़ा झटका था।

हार मानने के बजाय, उन्होंने इसे सीखने के अनुभव के रूप में लिया। 2020 में, वह और मजबूत होकर वापस आईं, और उसकी मेहनत रंग लाई जब उन्होंने 383वीं रैंक हासिल की और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में शामिल हो गई।Success Story

टारगेट सेट था

हालांकि, उसकी असली ख्वाहिश भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में शामिल होना था। अर्पिता ने 2021 में फिर से यूपीएससी परीक्षा दी, लेकिन अपने लक्ष्य से चूक गईं।

अडिग रहा संकल्प
असफलता मिलने के बावजूद भी उनका संकल्प अडिग रहा। अपने चौथे और लास्ट अटेंप्ट में अर्पिता ने अपनी तैयारी पर पूरा फोकस करने के लिए आईपीएस की ड्यूटी से ब्रेक लिया।

 

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now