Fire News: भिवाड़ी की केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दो घंटे में पाया काबू

On: January 8, 2026 7:41 PM
Follow Us:
fire

Fire News: भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में गुरुवार तड़के भयंकर आग लग गई। आग लगने से फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। फैक्ट्री में अचानक धुएं और आग की लपटें कर्मचारी घबरा गए। प्रबंधन ने शिफ्ट के कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और कोई जनहानि नहीं हुई।Fire News

आगजनी से हुआ लाखों के नुकसान: रीको दमकल केंद्र प्रभारी राजू ने बताया कि अलका लैबोरेट्री में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियों को तुरंत रवाना किया गया। करीब दो घंटे में आग को नियंत्रित कर लिया गया। हालांकि आग से कंपनी को लाखों रुपए के नुकसान हो गया है।Fire News

सुरक्षा पर उठे सवाल: कैमिकल कंपनी में आगजनी के चांस ज्यादा रहते है। साफ जाहिर है कहीं न कहीं सुरक्षा को लेकर लापरवाही के चलते ही ये आगजनी हुई है। गनीमत यहीं रही कि आगजनी से कोई जनहानी नहीं हुई। आग के कारणो को लेकर अभी जांच की जांच रही है।

सुबह सुबह लगी आग: बता दे कि गुरुवार को फैक्ट्री में रोजाना की तरह कर्मचारी रात की ड्यूटी पर कार्यरत थे। गुरूवार सुबह करीब पौने छह बजे अलका लेबोरेट्रीज में आग गई। सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंच आग बुझाने का काम शुरू किया और लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।Fire News

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now