Fire in Rewari: धारूहेड़ा कस्बे के गांव आकेडा स्थित एक कबाड़ के गोदाम में शनिवार सुबह-सुबह भयंकर आग लग गई सूचना पाकर धारूहेड़ा से आई दो फायर ब्रिगेड ने करीब 2 घंटे में आग पर काबू पाया लेकिन कबाड़ गोदा में काफी सामान जलकर राख हो गया है।
दमकल विभाग के अनुसार डायल 112 से सूचना मिली थी कि आकेड़ा स्थित एक कबाड़ गोदाम में भयंकर आग लगी हुई है। धारूहेड़ा दमकल केंद्र से फायरमैन बिजेंदर, नरेश, भवर सिंह गाडी लेकर वहां पहंचे।तथा आग पर काबू पाया।
दमकल विभाग ने बताया कि पलवल के रहने वाले महेश ने आकेड़ा के एक किसान से जमीन किराए पर ली हुई है तथा यहां पर गोदाम बनाया हुआ था। शनिवार सुबह सुबह आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। आग कैसे लगी इसका अभी कारण पता नहीं चल पाया है लेकिन आग के चलते करीब 3 से 4 लाख रुपए का नुकसान हो गया है।

















