Fire in Hotal: राजस्थान के अजमेर स्थित डिग्गी बाजार स्थित नाज होटल में गुरूवार सुबह सुबह भयंकर आग लग गई। देखते ही देखते आग होटल की 5वीं मंजिल तक पहुंच गई। होटल में बड़ी संख्या में जायरीन ठहरे हुए थे। आग में गुजरात के दंपती और उनके डेढ़ साल के बेटे समेत 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग झुलसे हैं।Fire in Hotal
सूचना पाकर आधा दर्जन से ज्यादा फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची। दमकल विभा ने करी साढ़े चार घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका । बता दे कि अजमेर के होटल में लगी आग में गुजरात के दंपती और उनके डेढ़ साल के बेटे समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 4 लोग झुलसे हैं। इनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। दमकल विभाग ने बातया कि कि महज आधे घंटे में 30 मिनट में आग ने पूरे होटल को चपेट में ले लिया था।
मची अफरा तफरी: बता दे कि होटल में आग तेजी से फैलती चली गइ। होटल मे ठहरे एक परिवार का एक बच्चा भी आग की चपेट मे आग गया था। मां ने उसे उठाकर खिड़की से नीचे फेंक दिया। इतना ही नहीं आग से बचने के लिए एक युवक चौथी मंजिल से कूद गया।
कईयो की हालत गंभीर: बता दे कि होटल मे हुई आगजनी से कई लोग घायल हो गए है। आग में झुलसने से चार लोगो की मौत हो गई। जबकि 4 की हालत गंभीर है। 15 लोगों को रेस्क्यू कर बाहर लाया गया है। Fire in Hotal
एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत: होटल में आग में झुलसे गुजरात के एक परिवार के 3 लोगों और नई दिल्ली के 1 युवक की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान गुजरात के अमरेली जिले के लाठी गांव निवासी अलफेज नुरानी, उनकी पत्नी शबनम नुरानी और उनके डेढ़ साल के बेटे अरमान नुरानी के रूप में हुई है। इतना ही नहीं नई दिल्ली के मोती नगर निवासी मोहम्मद जाहिद (40) की भी इस आगजनी से मौत हो गई जबकि वहीं डेढ़ साल का इब्राहिम, कृष्णा, अल्का, धवन घायल हैं।

















