Accident News : रेवाड़ी मार्ग पर रविवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसे में जोनावास निवासी युवक गौरव उर्फ अंकित की जान चली गई। हादसा उस समय हुआ जब गौरव सूरज स्कूल के पास सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार से आ रही एक बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे रेवाड़ी के अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।Accident News
धारूहेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।Accident News

















