Haryana crime: रेवाड़ी में अवैध शराब से भरी कार पकडी, जानिए कैसे चढे हत्थे ?

On: September 28, 2025 4:01 PM
Follow Us:
A car loaded with illegal liquor was caught in Rewari, know how it was caught.

Haryana crime: हरियाणा के जिला रेवाड़ी अवैध शराब को खेल नही थम रहा है। थाना कोसली पुलिस ने अवैध रूप से शराब तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव जाटूसाना निवासी प्रदीप के रूप में हुई है।

रविवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रदीप निवासी गांव जाटूसाना अपनी ऑल्टो गाड़ी में गांव मुबारिकपुर चौक की तरफ से अवैध रूप से शराब भरकर ला रहा है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने गुडियानी से जखाला रोड पर नाकाबंदी करके वाहनों की जांच शुरू कर दी।Haryana crime

जानिए कैसे चढे हत्थे इसी दौरान पुलिस ने एक ऑल्टो गाड़ी को जांच के लिए रोका तो गाड़ी चालक ने अपना नाम प्रदीप निवासी गांव जाटूसाना बतलाया। पुलिस द्वारा गाड़ी की तलाशी लेने पर गाड़ी से तीन पेटी देशी शराब बरामद हुई। जिस पर पुलिस ने ऑल्टो गाड़ी को शराब सहित कब्जे में लेकर आरोपी चालक के खिलाफ थाना कोसली में एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया है।Haryana crime

 

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now