New Project: इस राज्य को केंद्र से मिली बड़ी सौगात, 120 करोड़ का प्रोजेक्ट मंजूर; विकास को मिलेगी रफ्तार

On: June 20, 2025 8:42 PM
Follow Us:
A big project worth Rs 120 crore has been approved in this state

New Project: केंद्र सरकार के सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी लोगों को बेहतर यतायात सुविधा देने के लिए लगातार एक्सप्रेसवे, हाईवे और सड़कों का निर्माण कर रही है। लोगों को बेहतर रोड सुविधा देने के लिए सरकार द्वारा ये प्रयास किये जा रहे हैं। इसी बीच राजस्थान के लोगों के लिए एक खुशी की खबर सामने आई हैं।

120.19 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी 

केंद्र सरकार द्वारा जोधपुर लोकसभा क्षेत्र को एक बड़ी सौगात मिली है। यहां 120.19 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली हैं। जानकारी के अनुसार, जोधपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत नांदेलों की हवेली से लोहावट तक 30.25 किलोमीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण 58 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा।

इसके अलावा, पाली में उरचियाड़ा-बीसलपुर-खटियासन तक 41 किलोमीटर लंबी सड़क के लिए 62.19 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य होगा। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में यातायात सुगम होने के साथ-साथ स्थानीय लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

गडकरी ने दी स्वीकृति 

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने गत 5 मई को केंद्रीय मंत्री गडकरी को पत्र लिखकर इन सड़कों के नवीनीकरण का अनुरोध किया था, जिसे गडकरी ने स्वीकृति दे दी। इसके लिए केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने नितिन गडकरी का आभार जताया है। New Project

इन परियोजनाओं से न केवल जोधपुर और नागौर में यातायात व्यवस्था सुधरेगी, बल्कि आर्थिक और सामाजिक विकास को भी गति मिलेगी। स्थानीय लोग और व्यापारी इन बेहतर सड़कों से लाभान्वित होंगे, जिससे क्षेत्र में समृद्धि और कनेक्टिविटी में वृद्धि होगी।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now