Eye Camp: आई केयर अस्पताल नोएडा ने धारूह़ेडा में लगाया कैंप

On: October 18, 2024 4:37 PM
Follow Us:
आई केयर अस्पताल नोएडा ने धारूह़ेडा में लगाया कैंप

नेत्र जांच शिविर में मरीजो ने करवाई जांच
Eye Camp, Best24News

धारूहेड़ा: आई केयर हॉस्पिटल नोएडा के द्वारा प्रयाग सीनियर सेकेंडरी स्कूल महेश्वरी में लुमैक्स डीके जैन समूह के सहयोग से आंखों का नि:शुल्क चेकअप शिविर आयोजित किया।

कार्यक्रम में लुमैक्स चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से जरनैल व स्कूल की प्रधानाचार्या केशा यादव ने बताया कि शिविर में 200 लोगों ने अपने नेत्रों का परीक्षण कराकर उचित परामर्श लिया, जबकि चिकित्सकों की सलाह पर कुछ लोगों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चिह्नित किया जिनका ऑपरेशन नोएडा में निशुल्क किया जायेगा।Eye Camp

डॉ सतेन्द्र और उनकी टीम ने सभी लोगो की अच्छे से जांच की और आंखों को स्वास्थ्य रखने के लिए पौष्टिक भोजन, और व्यायाम करने की सलाह दी। इसके साथ ही उन्होंने जरूरतमंद लोगो को चश्मे भी दिए । इस अवसर पर ग्राम महेश्वरी, धारूहेड़ा, भिवाड़ी के लोगो ने नेत्र जांच करवाया।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now