NH 48 पर हादसा: केंंटर की टक्कर से अधेड की मौत

On: October 15, 2024 4:56 PM
Follow Us:

NH 48, Best24News

धारूहेड़ा: दिल्ली जयपुर हाईवे पर मंगलवार सुबह सुबह एक केंटर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त हो गई तथा एक अधेड की मौत हो गई। थाना धारूहेड़ा पुलिस को दी​ शिकायत में हरियाणा पुलिस के जवान व साबन के रहने वाले नरेश कुमार ने बताया कि वह अपनी कार से गुरूग्राम शीतला माता के दर्शन करने के बाद परिवार के साथ से बावल आ रहा था।

धारूहेड़ा के पास कार का टायर पेंचर हो गया। उसने कार को टायर चेंज करने के लिए साइड में लगा दी। वह टायर खोल रहा था। उसका चाचा ज्ञानचन्द गाडी के साईड मे खडा था तथा उसकी माँ कृष्णा, पत्नी रविना तथा मेरे बच्चे गाडी के अन्दर बैठे थे। गुरूग्राम की ओर से तेज गति से आई केंटर ने उसके चाचा व कार को टक्कर मार दी।

जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई था उसका चाचा बहोश हो गया। उसे रेवाड़ी भर्ती करवाया गया, जहां पर उसके चाचा ने दम तोड दिया। पु​लिस ने नरेश के बयान पर केंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर स्वजनों को सोंप दिया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now