Accident in Rewari: कार की टक्कर से बाइक सवार गार्ड की मौत

On: October 14, 2024 5:06 PM
Follow Us:

Accident in Rewari: भड़ंगी गांव के समीप सोमवार सुबह सुबह एक तेज रफ्तार अर्टिगा गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक चालक उछल कर गाड़ी के मेन शीशे से टकराया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर रेवाड़ी भर्ती कराया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि राजस्थान के गांव बिघाना जाट निवासी रामफल (33) बावल एरिया में एक प्राइवेट कंपनी की सिक्योरिटी में जॉब करता था। उसकी रात की शिफ्ट में ड्यूटी करके बाइक से घर जा रहा था।Accident in Rewari

कार की टक्कर से बाइक सवार गार्ड की मौत
कार की टक्कर से बाइक सवार गार्ड की मौत

शाहजापुर रोड पर सामने से आ रही एक तेज रफ्तार अर्टिगा गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद रामफल उछला और गाड़ी के आगे वाले शीशे से टकरा गया। हादसे के बाद आरोपी कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया। उसे इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया और हादसे की जानकारी उसके परिजनों को दी।Accident in Rewari

सूचना के बाद परिजन भी ट्रॉमा सेंटर पहुंच गए। जहां उपचार के दौरान उसे दम तोड़ दिया। पुलिस ने अर्टिगा गाड़ी को कब्जे में लेकर कृष्ण सिंह की शिकायत पर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now