मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana: इस शहर में होगा 100 फीट ऊंचे रावण का दहन

On: October 11, 2024 4:56 PM
Follow Us:
हरियाणा के इस शहर में होगा 100 फीट ऊंचे रावण का दहन

Haryana: Best24News

धारूहेड़ा: औद्योगिक कस्बा धारूहेड़ा में 12 अक्टूबर को बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार शनिवार को मनाया जा रहा है। इस दौरान श्रीराम लीला कमेटी की ओर से धारूहेड़ा में करीब 100 फीट ऊंचे रावल के पुतले का दहन किया जाएगा।

रावण का पुतला सुबह क्रेन की मदद से खड़ा किया जाएगा। वहीं राजकीय व मा विद्यालय के पास रामलीला ग्राउड में रावण दहन कार्यक्रम होगा।

श्री राम लीला कमेटी के प्रधान दलीप सिकरीवाल ने बताया कि कमेटी की ओर से 100 फीट ऊंचे रावण का निर्माण कराया गया है। करीब 80 साल पहले इस कमेटी का गठन हुआ था। तभी से यहां रामलीला का भी मंचन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें  Budhapa Pension Yojana: हरियाणा सरकार का बुजुर्गों को बड़ा तोहफा, अब मिलेगी 3500 पेंशन

RAWAN PUTLA

पिछले कई साल से 100 फीट का रावण का पुतला बनाया जा रहा है। प्रधान ने बताया कि रावण निर्माण में करीब 40 से 50 हजार रूपए का खर्च आया है।

हाईवे पर स्कूल ग्राउड में होता है दहन: बता दे रामलीला कमेटी की ओर से रेवाड़ी में ये पुतला तैयार करवाया गया है। पुतले में रावण का मुंह 10 फीट, मुकुट 10 फीट, ऊपर लगने वाला छत्र 8 फीट, धड़ 42 फीट और पैरों की लंबाई 30 फीट है।

यहां होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को देखने के लिए करीब 20 से अधिक कालोनियों से लोग पहुंचते है। इससे पहले शनिवार को सुबह रामलीला की ओर से राम, लक्ष्मण, सीता व अन्य रामायण के पात्रों की झाकी निकाली जाएगी।

यह भी पढ़ें  Haryana News: कच्चे कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, महिलाओं को हर महीने मिलेंगे इतने रुपये

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now