मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Election in Haryana: हरियाणा के इस गांव में नहीं हुआ मतदान, जिम्मेदार कौन, जानिए क्या पूरा मामला

On: October 5, 2024 7:57 PM
Follow Us:

चरखी दादरी के बाढड़ा विधानसभा के गांव रामलवास के लोगो ने मतदान किया बहिष्कार
Election in Haryana  : अक्सर सुना था कश्मीर में इस बूथ पर मतदान नहीं हुआ। बिहार में इस गांव में पोलिंग टीम नहीं पहुंची। लेकिन हरियाण मेंं इस बार प्रशासन के साथ नेताओं को इस गांव ने शर्माशार कर दिया है। हरियाण के जिला चरखी दादरी के बाढड़ा विधानसभा के गांव रामलवास में एक भी वोट नहीं डाली गई। आलम यहां तक कि मतदाता केंद्रों पर मौजूद चुनाव अधिकारी खाली बैठे रहे।

यह भी पढ़ें  ट्रैक्सी चालक हत्या: जिसका अपहरण करना था वो नहीं मिला... फसने के डर से दूसरे को उतार दिया मौत के घाट

सरपंच प्रतिनिधि विनोद कुमार ने ग्रामीण अवैध माइनिंग व पानी की बर्बादी के खिलाफ बीते करीब एक माह से गांव में धरने पर बैठे हुए हैं। ग्रामीणों की मांग को लेकर प्रशासन व नेताओ को बार बार अवगत करवाया गया है।Election in Haryana

आलम यहां तक है गांव में पीने के पानी भी खराब हो चुका है। भविष्य में उन पर पेयजल संकट का खतरा मंडराने लगा है। अवैध माइनिंग व पानी की बर्बादी पर रोक लगाने के लिए ग्रामीण काफी दिनों से धरना दे रहे हैं।Election in Haryana

यह भी पढ़ें  Haryana News: दिल्ली के विज्ञान भवन की तर्ज पर बनेगा ग्रेटर फरीदाबाद का कन्वेंशन सेंटर

प्रशासन ने साधी चुप्पी: ग्रामीणो ने बातया कि प्रशासनिक अधिकारियों से भी बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन सिवाय आश्वासन के उन्हें कुछ नहीं मिला है। अधिकारी चुप्पी साधे हुए है। इसके चलते ग्रामीणों ने वोटिंग का बहिष्कार कर दिया। गांव रामलवास में 1083 वोटर हैं। एक भी वोटर ने मतदान नहीं किया है।

मतदान केंद्र के बाहर ग्रामीणों ने डेरा डाला हुआ था। मतदान के दिन दोपहर तक कोई भी ग्रामीण मतदान करने नहीं पहुंचा। प्रशासन द्वारा ग्रामीणों को समझाने का भी प्रयास किया गया। बावजूद इसके किसी ग्रामीण ने वोट नहीं डाला। मामला सीएम तक पहुंचा लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणो का आरोप है जब प्रशासन व नेता हमारी मांग नहीं सुन रहे तो हम उनकी क्यो सुनें।

यह भी पढ़ें  Haryana IMT: हरियाणा में आईएमटी खरखौदा की तरह 10 जिलों में आईएमटी होगी स्थापित, सीएम ने दी जानकारी

 

 

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now