मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: पंचतत्व में विलीन हुआ सैनिक विकास, पैतृक गांव में राजकीय सम्मान से किया अंतिम संस्कार

On: August 25, 2024 7:22 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा 10 राष्ट्रीय राइफल के जवान सिपाही शहीद विकास राघव का शहीद हो गए है। शनिवार को उनके पैतृक गांव गुरुग्राम जिले के गांव दौहला में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शहीद के पिता ने उनको मुखाग्नि दी।

सेना के जवानों ने हवा में गोलियां दाग कर व मातमी धुन बजाकर शहीद को अंतिम सलामी दी। शहीद विकास राघव अमर रहे, जब तक सूरज-चांद रहेगा, विकास तेरा नाम रहेगा के नारे लगाए तथा युवाओं की ओर से बाइक रैली निकाली गई। Haryana News

यह भी पढ़ें  Loot: लिफ्ट लेकर पिस्टल प्वाईट पर दिनदहाडे लूटी कैब

गौरतलब है कि गुरुग्राम जिले के गांव दौहला के रहने वाले 25 वर्षीय विकास राघव जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में भारत मां की रक्षा करते हुए शहीद हो गए। शनिवार को पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा हुआ उनके पेतृक गांव दोहला में पहुंचा।

सोहना में पंचतत्व में विलीन हुआ शहीद सैनिक:आतंकवादियों से लोहा लेते हुए दी शहादत; 19 नवंबर को होनी थी शादी
सोहना में पंचतत्व में विलीन हुआ शहीद सैनिक:आतंकवादियों से लोहा लेते हुए दी शहादत; 19 नवंबर को होनी थी शादी

गांव के शमशान घाट में शहीद विकास राघव का अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर लोगों ने आरोप लगाया कि प्रशासन की तरफ से नायब तहसीलदार सुनील शर्मा शहीद को श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर राजस्थान के पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया, करणी सेना अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू, पंकज भारद्वाज, खेल मंत्री संजय सिंह, पूर्व विधायक तेजपाल तंवर, धर्मेंद्र खटाना, प्रदीप खटाना, मनोज बजरंगी, महेश चौहान, कुलभूषण भारद्वाज, कर्नल संत ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now