मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Bhiwadi News: समतल चौक पर व्यापारियों ने लगाया जाम

On: August 24, 2024 11:30 AM
Follow Us:

Bhiwadi News:  भिवाड़ी में गत शुक्रवार की रात आभूषण की दुकान पर फायरिंग से दुकानदार जय सिंह सोनी की मौत हो गई। सरेआम लूटपाट व फायरिंग को लेकर व्यापारियों में भारी आक्रोश है।

गुस्साए व्यापारियों शनिवार दोपहर दुकानें बंद कर समतल चौक पर लगाया जाम। सूचना पाकर तिजारा विधायक बाबा बालकनाथ भी मौके पर पहुंचे।

जानिए क्या है मामला: ज्वेलरी शोरूम में डकैती करने पहुंचे 5 बदमाशों ने ज्वेलरी शोरूम मालिक की (Murder in Bhiwadi) गोली मारकर हत्या कर दी है। इतना ही इस मौके पर ज्वेलर का भाई गाेली लगने से गंभीर घायल हो गया था। फायरिंग से तीन अन्य लोग भी घायल हो गए।

यह भी पढ़ें  Fire News: M2K County Heights की 11वीं मंजिल पर लगी आग, सोसायटी में मची अफरा तफरी

FIRING BHIWADI

कस्बे के सेंट्रल मार्केट स्थित आभूषण की दुकान पर बदमाशों ने फायरिंग कर लूट का प्रयास किया। बदमाशों ने लूटपाट में विफल रहने पर फायरिंग किया, जिससे पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जबकि तीन लोगों को मामूली व चोट लगी है।(Murder in Bhiwadi)

गिरफ्तारी की मांग: व्यापारियो का कहना है Bhiwadi  में कानून व्यवस्था ही नही है। सरेआम लूटपाट व फायरिंग हो रही है। सरेआम Bhiwadi में आंतकवादी ट्रेनिंग ले रहे है। गुडाराज बना हुआ है। पुलिस को बदमाशो पर कोई लगाम ही नहीं है। व्यापारियो ने जमकर नारेबाजी की तथा हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की।

यह भी पढ़ें  Rewari news: हथियार रखने का जुनून पडा महंगा, अब काटनी होगी जेल

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now