Train News: हरियाणा व राजस्थान वालो की बल्ले बल्ले, अब इस रूट पर दोडेगी ये ट्रेने, यहां पढे डिटेल्स

On: August 22, 2024 7:08 AM
Follow Us:

त्योहार के चलते रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी और जयपुर-भिवानी-जयपुर स्पेशल ट्रेने शुरू

Train News: रेल में यात्रा करने वालो के लिए रेलवे ने एक बार बडा तोहफा दिया है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी और जयपुर-भिवानी-जयपुर स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। ये सेवाए 15 सितंबर तक रहेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ कैप्टन शशि किरण ने बताया कि रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया गया है।

  • गाड़ी संख्या 09731 रेवाडी-रींगस स्पेशल 31 अगस्त तक रेवाड़ी से रात 10:50 बजे रवाना होगी तथा रात को करीब 1:50 बजे रींगस पहुंचेगी।

TRAIN 1

  • गाड़ी संख्या 09732 रींगस-रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन 1 सितंबर तक रींगस से रात 2:10 बजे रवाना होगी तथा करीब सुबह 5:20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 09733 जयपुर-भिवानी स्पेशल ट्रेन 15 सितंबर तक जयपुर से सुबह 7 बजे रवाना होगी तथा दोपहर 2:20 बजे भिवानी स्टेशन पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 09734 भिवानी-जयपुर स्पेशल ट्रेन 15 सितंबर तक भिवानी से शाम 4:05 बजे रवाना होगी तथा यह ट्रेन रात काके 11:15 बजे जयपुर पहुंचेगी।

 

इन स्टेशन पर होगा ठहराव: इस ट्रेन में डेमू रैक के 16 डिब्बे लगाए गए है। जबकि ट्रेन का कुंड, अटेली, नारनौल, निजामपुर, डाबला, नीम का थाना, कांवट व श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव होगा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now