मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Kursk Operation : यूक्रेन का औचक हमला, रूस के शहर पर कब्जा, तीसरा विश्व युद्ध के कगार

On: August 17, 2024 2:05 PM
Follow Us:

Kursk Operation: रूसी संसद के उपसभापति मिखाइल शेरेमेट ने रूस-यूक्रेन सीमा पर बढ़ते युद्ध आक्रमण के चलते हैरान करने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि रूस के कुर्स्क क्षेत्र में पश्चिमी समर्थित यूक्रेनी घुसपैठ के कारण दुनिया संभावित तीसरे विश्व युद्ध के करीब पहुंच गई है।

तीसरे विश्व युद्ध के कगार

 

दुनिया तीसरे विश्व युद्ध के कगार पर है। 6 अगस्त को शुरू हुए इस आक्रमण में यूक्रेनी सेना ने महत्वपूर्ण प्रगति की है, रूसी क्षेत्र में काफी अंदर तक प्रवेश किया है । इतना ही नहीं 200,000 से अधिक लोगों को वहां से निकालने के लिए मजबूर किया है। आने वाले समय में वैश्विक संघर्ष का कारण बन सकता है।

यह भी पढ़ें  Rewari Crime: सामान चोरी करते रंगे हाथ दो आरोपी दबोचे

RUSH

शेरेमेट, का दावा है कि रूसी धरती पर हमले में पश्चिमी सैन्य उपकरणों और विदेशी भागीदारी का शामिल होना एक भयानक वृद्धि को दर्शाता है।Kursk Operation

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि यूक्रेनी सेना ने सामरिक दृष्टि से अहम रूस के सुदजा शहर पर पूरी तरह से अपना नियंत्रण बना लिया है। यह शहर कुर्स्क प्रांत में रूस और यूक्रेन की सीमा के पास है.Kursk Operation

पश्चिमी साइबेरियन गैस फील्ड की रूसी प्राकृतिक गैस यूक्रेन होते हुए यूरोप भेजी जाती है। गैस की यह आपूर्ति जिस पाइपलाइन से होकर जाती है, उसका मीटर स्टेशन सुदजा जिले के पास है।

यह भी पढ़ें  Haryana crime: सट्टा खिलाने के आरोप में एक काबू, 9390 रुपये किए बरामद

यूक्रेन का दावा है कि उसने रूस के करीब 1,000 वर्ग किलोमीटर के इलाके पर कब्जा कर लिया है।

अपनी चढ़ाई के दौरान यूक्रेन ने रूस के कई गांवों पर कब्जा भी कर लिया है। यूक्रेन के सैन्य अधिकारियों का दावा है कि उन्होंने सैकड़ों लोगों को बंदी बनाया है। दूसरे विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी के हमले के बाद यह रूस पर हुआ अब तक का सबसे बड़ा आक्रमण बताया जा रहा है।Kursk Operation

 

यूक्रेन, रूस पर ताबड़तोड़ हमला कर रहा है। यूक्रेनी लड़ाके रूस को बैकफुट पर लाने को मजबूर करने में कोई कसर पीछे नहीं छोड़ रहे हैं। जेलेंस्की की सेना ने सबसे पहले रूसी लड़ाकों का सामना किया।

यह भी पढ़ें  उपभोक्ता संरक्षण व गणित की महत्ता के बारे में किया जागरूक

 

रूस की क्षेत्र में धड़धड़ाते हुए घुस गए और क्षेत्र में कब्जा करते गए। अब तो यूक्रेन ने रूस के पश्चिमी कुर्क्स इलाके में अपना सैन्य प्रशासनिक ठिकाना यानी ऑफिस भी बना लिया है।

 

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी किया है। इस वीडियो में जनरल सिर्स्की यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि यह ऑफिस उस इलाके में बनाया गया है जहां पर यूक्रेन का कंट्रोल है

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now