Haryana News: “27 करोड़ स्टार्टअप का देश” किताब का किया विमोचन

On: August 12, 2024 8:06 PM
Follow Us:

 

Haryana News: अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की ग्राहक जागरूकता संगोष्ठी का रेवाड़ी में हुआ। जिसमे मुख्य वक्ता दुर्गा प्रसाद सैनी (अ०भा०ग्रा० पंचायत के राष्ट्रीय आयाम प्रमुख), मुख्य अतिथि डॉ सुनील गर्ग , विशिष्ट अतिथि में नवीन जैन, प्रदीप कुमार, धींगरा, कृष्ण कुमार उपस्थित रहे।

प्रान्त सचिव तरुण सिकरवाल ने ग्राहक गीत से कार्यक्रम की शुरुआत की ओर साथ में “27 करोड़ स्टार्टअप का देश” किताब का विमोचन किया गया।

मुख्य वक्ता दुर्गा प्रसाद ने बताया कि व्यापारियों की यही मानसिकता देखने को मिली की ग्राहकों को कैसे लूटा जाए। भारतीय संस्कृति के ऊपर जो उपभोक्तावाद की भूख है। नवीन जैन प्रांत अध्यक्ष ने अपने व्यक्तव्य में बताया की आज देश में 80 हजार करोड़ लोग है जो शोषित पीड़ित है ऐसे लोगों तक ग्राहक पंचायत को पहुंचना होगा और हमको शोषित होने से जागरूक करना होगा।

 

सभी प्रान्तों में ग्राहक पंचायत का विस्तार किया गया है। कहा ग्राहक किसी भी अर्थव्यवस्था का केंद्र होता है ग्राहक की अनुपस्थिति से विश्व के सभी आर्थिक व्यापार ध्वस्त हो जाते हैं, ग्राहक ही टैक्स देकर राज्य की अर्थव्यवस्था चलाता है अतः ग्राहक बेचारा नहीं अर्थव्यवस्था के प्रमुख घटक है।

 

ग्राहक को अपनी प्राथमिकता के आधार पर खरीदारी करनी चाहिए साथ में मुख्य वक्ता ने देश में दवाईयो के क्षेत्र में हो रही लूट, ऑनलाइन गेम्स के बच्चो पर हो रहे दुष्प्रभाव, खाद्य पदार्थों में मिलावट , रेल यात्रा में सतर्कता इन सभी बिंदुओं को लेकर पाथ्य दिया ।

 

मुख्य अतिथि  बताया कि भारतीय संस्कृति के ऊपर जो उपभोक्तावाद की भूख है, किस तरह उपभोक्तावाद एक बीमारी है और पूंजीवादी अर्थवयवस्था चाहती है की किस तरह हम अंकुश लगा सकते है

 

साथ में ब्रांडेड एवम जेनेरिक वस्तुओ के बारे मे, रसोई गैस में होने वाली ठगी, एक्सपायरी वस्तुओं, पेट्रोल पंप पर ठगी के बारे में अहम जानकारी दी। नवीन जैन प्रांत अध्यक्ष जी ने अपने व्यक्तव्य में बताया की आज देश में 80 हजार करोड़ लोग है जो शोषित पीड़ित है ऐसे लोगों तक ग्राहक पंचायत को पहुंचना होगा और हमको शोषित होने से जागरूक करना होगा

रेवाड़ी में ग्राहकों को जागरूक करने के लिए व्यापारी समूह के साथ बैठक करेंगे। इस अवसर पर इंदरपाल, प्रकाश, नवदीप, विक्की शर्मा, हंसराज आदि मोजूद रहे।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now