मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Nag Panchami 2024: नाग पंचमी आज, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त

On: August 9, 2024 8:26 AM
Follow Us:

Nag Panchami: सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचम तिथि को नागपंचमी के रूप में मनाया जाता है। शुक्रवार को नागपंचमी है। नागपंचमी शुक्रवार सुबह आठ बजे से शुरू होकर शनिवार सुबह छह बजे तक रहेगी। विशेष Puja  के लिए दोपहर में 47 मिनट का मुहूर्त शुभ है।

धर्म शास्त्रों में नाग देवता को मां लक्ष्मी का अनुचर माना गया हैं। नाग पंचमी के दिन घर के मुख्य द्वार पर गोबर से नाग देवता की आकृति बनाने से मां लक्ष्मी घर में वास करती हैं और सुख समृद्धि आती है। Nag Panchami

यह भी पढ़ें  IAS Vikas Gupta की नई पोस्ट KVS में, शिक्षा जगत में क्यों बनी यह नियुक्ति इतनी महत्वपूर्ण

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि भविष्य पुराण के ब्रह्मा पर्व में  Nag Panchami  की कथा वर्णित है। इसके अनुसार सुमंतु मुनि ने राजा शतानीक को नागपंचमी की कथा के बारे में बताया था। Nag Panchami

 

Nag Panchami  आज, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त

मान्यता अनुसार घर के मेनगेट पर नाग देवता की आकृति बनाने से काल सर्प दोष का प्रभाव कम होता हैै सर्प दंश का भय नहीं रहता. नाग घर में प्रवेश नहीं करते हैं। परिवार वालों की नागों से सुरक्षा होती है

यह भी पढ़ें  स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में प्रवेश बंद, हाइवे 48 पर वाहनों को किया डायवर्ट, दिनभर लगा रहा जाम

NAGPANCHAMI 2

स्कंद पुराण में भी नाग पंचमी के व्रत की कथा वर्णित है। इसमें ब्रह्मा ने बताया कि चतुर्थी तिथि को एक बार भोजन करें और पंचमी को नक्त भोजन करें। स्वर्ण, चांदी, काष्ठ अथवा मिट्टी का पांच फनों वाला सुंदर नाग बनाकर पंचमी के दिन उस नाग की भक्तिपूर्वक पूजा करनी चाहिए। सनातन धर्म में नाग पंचमी के जरिये नागों के रक्षण का व्रत लिया जाता है। इससे पर्यावरण संतुलित रहता है।

जानिए शुभ मुहूर्त

ज्योतिष के अनुसार, नाग पंचमी तिथि की शुरुआत  FRIDAY सुबह आठ बजकर 15 मिनट पर होगी, जो अगले दिन यानी 10 अगस्त की सुबह छह बजकर नौ मिनट पर समाप्त हो जाएगी। नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त दिनभर रहेगा।

यह भी पढ़ें  Haryana: CM नायब सिंह ने विधायक पद की ली शपथ

POOJA के लिए नौ अगस्त की दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से एक बजे तक का समय शुभ रहेगा। इसके अलावा नौ अगस्त को प्रदोष काल में शाम छह बजकर 33 मिनट से लेकर रात आठ बजकर 20 मिनट तक नाग देवता की पूजा कर सकते हैं।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now