Rewari: DTP ने ढहाई दो एकड में बनी अवैध कालोनी

On: August 7, 2024 5:47 PM
Follow Us:

Rewari : बार बार चेतावनी के बावजूद प्रोप्टी डीलर नियमों को ताक पर नई कॉलोनियां विकसित करने में लगे हुए हैं। DTP की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में बुडानी में करीब दो एकड मे विकसित की जा रही प्लोटिंग में जेसीबी चलवा दी। अवैध कॉलोनियां काटने वाले लोगों में हड़कंप मच गया।
जिला योजनागार अधिकारी मंदीप सिंहाग (DTP REWARI) की अगुवाई में पुलिस बल के साथ बुडानी पहुंची। वहां पर विकसित हो रही कॉलोनी 3 डीपीसी, 12 आरसीसी, 1 मकान, टीन शैड व कच्चे रास्तो को जेसीबी की मदद से जमींदोज कर दिया।

डीटीपी ने ढहाई अवैध कालोनी
डीटीपी ने ढहाई अवैध कालोनी

अवैध रूप से कॉलोनियां काटने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। यह लोग प्लॉट खरीदने के इच्छुक लोगों को कॉलोनी जल्द नियमित होने का झांसा देकर प्लॉट बेचने का काम कर रहे हैं।

उनके चंगुल में आकर प्लॉट खरीदने वाले लोग जब निर्माण कार्य शुरू करते हैं, तो डीटीपी का दस्ता उनके अरमानों पर जेसीबी का पंजा फेर देता है। विभाग ने आमजन से अपील की है वे डिलरों के बहकावे में नही आए।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now