मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari crime: जगला उखाडकर घर में घुसे, 20 हजार नकदी व तीन लाख के जेेवरात चोरी

On: July 31, 2024 12:32 PM
Follow Us:

सीसीटीवी में कैद हुए फुटेज, पुलिस ने जांच की शुरू
Rewari crime: धारूहेड़ा के सेक्टर छह में दिनदहाड़े एक घर में चोरी हो गई। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना पांच दिन पुरानी है। लेकिन मकान माकिन घर आने पर इसका पता चला।

सेक्टर 6 पार्ट-1 के रहने वाले विनित कुमार ने सेक्टर छह पुलिस का दी शिकायत में बताया कि । वह गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में कार्यरत है। वह वहीं अपने परिवार के साथ रहता है। जबकि उनका स्थाई निवास सेक्टर 6 धारुहेड़ा में है। जहां पर वह सप्ताह मे एक बार ही आता है।

यह भी पढ़ें  Rewari: जीतपुरा से बुजुर्ग गायब

बता दे कि 26 जुलाई की शाम को जब वह गुरुग्राम से अपने घर सेक्टर 6 आया, तो पाया कि खिड़की के बाहर लगी लोहे की जाली को तोड़कर अंदर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। घर के अंदर का सामान बिखरा हुआ था।

विनीत के बड़े भाई विवेक की अलमारी से लगभग 20 हजार नकदी व जेवरात गायब मिला। सीसीटीवी में चोरी की वारदात कैद हो गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now