मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari News: NH 48 पर कांवडिए की बिगडी तबीयत, अस्पताल में मौत

On: July 30, 2024 5:10 PM
Follow Us:

सूचना पाकर घर में छाया मातम, कल होगा पोस्टमार्टम
Rewari News : दिल्ली-जयपुर हाइवे पर हरिद्वार से पैदल कांवड़ लेकर अपने घर लौट रहे एक कांवड़िये की मंगलवार दोपहर अचानक तबीयत बिगड़ गई। तेज बुखार आने पर उसे फौरन बावल के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां तबीयत ज्यादा खराब होने के चलते डॉक्टर ने उन्हें Rewari  ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। जहा पर उसकी मौत हुई है।

पुलिस के अनुसार महेंद्रगढ़ जिले के कस्बा नांगल चौधरी के गांव गगूताना निवासी झब्बू (30) अपने साथियों के साथ कुछ दिन पहले अपने गांव से हरिद्वार कांवड़ लेने के लिए गया था। हरिद्वार से पैदल कांवड़ लेकर वापस आते समय उसे दिल्ली-जयपुर पर रूद्ध पुल के समीप तेज बुखार हो गया।

यह भी पढ़ें  घोषणा के बावजूद MSP पर सरसो की नहीं हुई खरीद, यूनियन ने सौंपा ज्ञापन ?

CIVIL HOSPITAL REWARI

लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने उसे रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर में रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टर ने शव को रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल स्थित शवगृह में रखवा दिया।​ फिलहाल पोस्टमार्टम नही किया गया है।

पुलिस की ओर से परिजनों को इसकी जानकारी दे दी है। परिजनों के पहुंचने के बाद आगामी कारवाई की जाएगी। गांव में हादसे की सूचना से घर में मातम पसर गया हैं

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now