Haryana: लगातार तीसरी बार कमल खिलाने की तैयारी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लेंगे मिटिंग

On: July 11, 2024 11:49 AM
Follow Us:

Haryana : हरियाणा में बीजेपी की ओर से विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह महेंद्रगढ़ दौरे पर आने वाले हैं अमित शाह का महेंद्रगढ़ में होने वाला कार्यक्रम खास है।

 

हरियाणा बीजेपी के नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने बताया की 16 जुलाई को महेंद्रगढ़ जिले में आ रहे हैं राज्य में होने वाला विधान सभा चुनाव बीजेपी के लिए काफी अहम मानी जा रही है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 29 जून के बाद अब 16 जुलाई को राज्य का दौरा करेंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से अमित शाह अहीरवाल क्षेत्र यानी दक्षिण हरियाणा को साधने की पूरी कोशिश करेंगे। इसी के लिए केंद्रीय गृह मंत्री यह आयोजन अहीरवाल क्षेत्र में रखा गया है।BJP

जहां पर ओबीसी मोर्चे की ओर से एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में हमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मार्गदर्शन मिलेगा।

आयोजन में सीएम के साथ-साथ भारत सरकार और हरियाणा सरकार के मंत्री और सभी सांसद भी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर यह भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now