Bhiwadi: हरियाणा राजस्थान सीमा अलवर बाइपास पर बना अवरोधक टूटने के कगार पर

On: July 10, 2024 11:56 AM
Follow Us:

Bhiwadi : करीब पांच साल से धारूहेड़ा के लोग राजस्थान के भिवाड़ी औद्योगिक कस्बे से छोडे जा रहे दूषित एवं रसायन युक्त पानी की दंश झेल झेल रहे थे। दो राज्यो की सीमा, अलवर बाइपास पर बनाए गए अवरोधक से करीब 8 माह से लोगो को गंदे पानी से राहत मिली हुई है।

 

लेकिन लगातार हो रहे जलभराव के चलते अब यह अवरोधक टूटने का कगार पर है। अगर समय रहते इसकी मरम्मत नहीं हुई दो दोबारा से वही हालत बन सकते है।

बता दे राजस्थान का पानी बडा मुददा बना हुआ है। मुख्यमंत्री  जहां इस पानी के बीच उतरकर समस्या को देख चुके हैं, वहीं केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह भी इस समस्या को लेकर संज्ञान ले चुके है।

BIDA BHIWADI OFFICE

हालांकि बाइपास पर अवरोधक बनाने के बाद यह पानी अलवर बाइपास भिवाड़ी सीमा पर जमा हो रहा है। लेकिन भिवाड़ी की ओर से पानी छोडना अभी भी नहीं रूका है।

टूटने लगा अवरोधक: काफी मशक्कत के साथ नपा धारूहेड़ा के सहयोग से अलवर बाइपास पर अवरोधक बना तो दिया गया है, लगातार हो रह जलभराव के चलते अब अवरोधक टूटने के कगार पर है।

 

अगर समय रहे इसे रिपेयर नहीं किया तो अलवर बाइपास का पानी दोबारा से धारूहेड़ा पहुंच जााएगा। उपचेयरमैन अजय जांगडा केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत को पत्र भेजकर से इस अवरोधक की मरम्मत करवाने कर मांग की है।
धारूहेडा: जलभराव वे टूटने लगा अवरोधक

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now