Noida News: यथार्थ अस्तपाल में होता था ट्रांसप्लांट

On: July 10, 2024 7:36 AM
Follow Us:

Noida News: दिल्ली में पकड़े गए किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट में ग्रेनो वेस्ट के यथार्थ हॉस्पिटल और उससे जुड़ी रही नामी डॉक्टर विजया कुमारी का नाम भी आया है। जांच में आया है कि सन 2021 से लेकर 2023 तक डॉक्टर ने यहां पर 15 ट्रांसप्लांट किए।

 

दूसरी ओर अस्पताल प्रशासन का कहना है डॉ. विजया यहां विजिटिंग कंसलटेंट थी। उन्हीं मरीजों का ट्रांसप्लांट हुआ जो वह अपने साथ लेकर आई थी। यथार्थ हॉस्पिटल का कोई मरीज इनमें नहीं था।

एक हफ्ते पहले दिल्ली पुलिस ने किडनी ट्रांसप्लांट करने वाले गिरोह के सात लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें तीन बांग्लादेशी नागरिक सहित दक्षिण भारत की रहने वाली डॉ. विजया कुमारी भी थी। यह लोग डोनर से तो 4-5 लाख रुपये में किडनी लेते थे और उसे 30 लाख रुपये तक में बेच देते थे।

YATHART

किडनी लेने के लिए बांग्लादेश के लोगों को फुसला कर लाते थे। दिल्ली एनसीआर के निजी अस्पतालों में किडनी ट्रांसप्लांट के काम को अंजाम देते। अब पुलिस के सामने ग्रेनो वेस्ट के यथार्थ अस्पताल की भूमिका भी जांच के दायरे में है।

डॉ. विजया कुमारी जो कि किडनी ट्रांसप्लांट सर्जन है, 15 साल पहले दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल से जुड़ी थी। अब वहां से उसे निलंबित कर दिया गया है। पुलिस को गिरोह के सदस्यों के पास फर्जी दस्तावेज मिले हैं जिनकी जांच की जा रही है।

जांच में कर रहे पूरा सहयोग, कोई गलत भूमिका नहीं आई : अस्पताल प्रशासन

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि डॉ. विजया उनके यहां सीधे तौर पर सेवाएं नहीं दे रही थी। वह अन्य अस्पतालों में भी अपनी सेवाएं दे रही थी। जांच एजेंसियों का पूरा सहयोग कर रहे हैं। जांच में अभी तक अस्पताल की किसी भी तरह की कोई गलत भूमिका सामने नहीं आई है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now